लाइव टीवी

Disha Patani Networth: कभी 500 रुपए लेकर मुंबई आईं थीं दिशा पाटनी, आज इतने करोड़ की प्रॉपर्टी की हैं मालकिन

Updated Jun 13, 2020 | 07:34 IST

Disha Patani Birthday: दिशा पाटनी 13 जून को अपना बर्थडे मना रही हैं। दिशा को पहचान उनकी पहली ही फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से मिली थी। जानिए कितने करोड़ की मालकिन हैं दिशा पाटनी...

Loading ...
Disha Patani
मुख्य बातें
  • बागी फिल्म की एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • दिशा ने साल 2016 में एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से डेब्यू किया था।
  • दिशा पाटनी जब मुंबई आई थीं तब उनकी जेब में केवल पांच सौ रुपए थे।

Disha Patani Birthday: बी टाउन की सबसे फिट एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज (13 जून) अपना 28वां बर्थडे मना रहीं हैं। दिशा पाटनी का जन्म बरेली में हुआ था। साल 2015 में वह पहली बार कैडबरी डेयरी मिल्क के एक एड में नजर आईं। इसके बाद वह  डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ के साथ फिल्म लोफर में काम किया था। हिंदी फिल्मों में दिशा ने एमएस धोनी की बायोपिक एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी से किया था।

दिशा पाटनी के पिता पुलिस ऑफिसर हैं। वहीं, उनकी एक बहन आर्मी में भी हैं। वह एक्ट्रेस नहीं बल्कि पायलट बनना चाहती थीं। 2011 में दिशा ने लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी में बायोटेक की पढ़ाई के दौरान उन्होंने मॉडलिंग  शुरू की। 

दिशा ने एक इंटरव्यू में बताया था- 'मैं अपने घर से केवल 500 रुपए लेकर चली थी।  मैं हमेशा से पायलट बनना चाहती थी। लेकिन, एक बार मैंने मुंबई के एक कॉन्टेस्ट में भाग लिया और मुझे ऑडिशन के फोन आने लगे थे। इसके तुरंत बाद मैंने मॉडलिंग और ऐड फिल्म करनी शुरू कर दी थी।' 

इतने करोड़ की हैं मालकिन
सेलिब्रिटी नेटवर्थ के मुताबिक दिशा की सालाना नेटवर्थ 90 करोड़ रुपए है। वहीं, उनकी सालाना इनकम लगभग 17 करोड़ रुपए है। दिशा पाटनी के पास मुंबई के बांद्रा में एक घर भी है। इसकी कीमत पांच करोड़ है। 

दिशा पाटनी के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास  BMW 5 Series कार है। इसकी कीमत 52 लाख रुपए हैं। इसके अलावा उनके पास Audi A6 भी है, जिसकी कीमत 54 लाख रुपए है। इसके अलावा दिशा के पास Mercedes E220 और Jaguar F-Pace है। इसकी कीमत 56 लाख और 60 लाख रुपए है। 

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी इस साल फिल्म मलंग में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में काफी अच्छी कमाई थी। 

दिशा पाटनी अब सलमान खान की फिल्म राधे में नजर आएंगी। ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होनी थी। दिशा पाटनी इसके अलावा एकता कपूर की फिल्म केटिना में भी काम करने वाली हैं। फिल्म में साकिब सलीम और रिया चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।