लाइव टीवी

ICU में हैं इंडियन आइडल 10 की कंटेस्टेंट रेणु नागर,बॉयफ्रेंड की आत्महत्या के बाद बिगड़ी तबीयत

Updated Aug 28, 2020 | 19:07 IST

इंडियन आइडल सीजन 10 की कंटेस्टेंट रहीं रेणु नागर की तबीयत अचानक खराब हो गई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रेणु के बॉयफ्रेंड रवि नट ने जहर खा लिया था।

Loading ...
Renu Nagar
मुख्य बातें
  • इंडियन आइडल सीजन 10 के कंटेस्टेंट रेणु नागर की हालत गंभीर बनी हुई है।
  • रेणु के बॉयफ्रेंड ने जहर खा लिया था।
  • रेणु जून में अपने बॉयफ्रेंड रवि के साथ घर से भाग गईं थीं।

मुंबई. इंडियन आइडल सीजन 10 की टॉप 8 कंटेस्टेंट रहीं रेणु नागर की हालत गंभीर है। रेणु को आईसीयू में भर्ती किया गया है। इससे पहले रेणु नागर के बॉयफ्रेंड रवि नट ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थीं।

मीडिय रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉयफ्रेंड की मौत की खबर सुनने के बाद रेणु की मानसिक हालत खराब हो गई थीं। इस कारण वह बेहोश हो गईं। उन्हें राजस्थान अलवर के मित्तल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

रेणु का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन आइडल 10 की कंटेस्टेंट को इससे पहले म्यूजिक कंपोजर सलीम और सुलेमान ने गाना कंपोज करने का भी ऑफर दिया था।  

घर से भागे थे रेणु-रवि
रेणु के बॉयफ्रेंड रवि उनके घर पर तबला सीखने आते थे। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। रवि पहले से ही शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। जून में ये कपल घर से भाग गया था। हालांकि, दोनों पांच दिन पहले ही लौटे थे।

सिंगर के पिता ने रवि के खिलाफ बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने रेणु का बयान दर्ज करने के बाद रवि को छोड़ दिया था। घर लौटने के बाद रवि ने जहर खा लिया और अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

पिता को नहीं है जानकारी 
रवि नट का परिवार राजस्थान स्थित भरतपुर जिले के नगर कस्बे में रहता है। रवि अलवर जिले में एक किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखा है, जिसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। 

रवि के पिता का इस पूरे मामले में कहना है कि उसने जहरीला पदार्थ क्यों खाया इसके बारे में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है। इस बारे में उन्होंने नगर थाना पुलिस को सूचित कर दिया है। रवि के बीवी और बच्चे भरतपुर में ही रहते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।