लाइव टीवी

Irrfan Khan Angrezi Medium look: अंग्रेजी मीडियम में ऐसा होगा इरफान खान का लुक, बर्थडे पर सामने आई फोटो

Updated Jan 07, 2020 | 13:11 IST

Irrfan Khan Angrezi Medium look: फिल्म अंग्रेजी मीडियम में इरफान खान का लुक सामने आया है। जिसमें वे मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार उनके साथ करीना कपूर खान दिखेंगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
Irrfan Khan Angrezi Medium look
मुख्य बातें
  • इरफान खान का अंग्रेजी मीडियम लुक आया सामने
  • अंग्रेजी मीडियम में इरफान के साथ करीना कपूर खान नजर आएंगी।
  • ये फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान कैंसर के इलाज के बाद एक बार फिर इरफान बॉलीवुड में कमबैक करने वाले हैं। वे फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आएंगे। दर्शकों को अभी से इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसमें उनके साथ करीना कपूर खान नजर आने वाली हैं। 7 जनवरी को इरफान अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी फिल्म अंग्रेजी मीडियम में उनका लुक शेयर किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अंग्रेजी मीडियम के लुक में इरफान खिलखिलाते हुए हंसते दिख रहे हैं। फोटो में उन्होंने शर्ट के ऊपर एक ब्लू स्वेटर पहना है और इसे नेहरु जैकेट से लेयर किया है। जेब में हाथ डाले इरफान खान किसी बात पर जोर से हंस रहे हैं। फैंस को भी ये लुक बहुत पसंद आ रहा है। इसके साथ ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने लिखा कि अंग्रेजी मीडियम से इरफान खान का लुक।

गौरतलब है कि इससे पहले अंग्रेजी मीडियम की एक फोटो लीक हुई थी। जिसमें इरफान के साथ करीना भी दिख रही थीं। ये फोटो काफी फनी लग रही थी। दरअसल इसमें करीना हैरान होते हुए इरफान खान की तरफ कंफ्यूजन में देख रही हैं। वहीं इरफान उन्हें हाथ से कुछ समझाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों के बीच में एक शख्स अपना माथा पीटते हुए नजर आ रहा है। ये तस्वीर फिल्म के किसी सीन की लग रही है।

फिल्म की अगर बात करें तो अंग्रेजी मीडियम साल  2017 में आई फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है। हिंदी मीडियम बड़ी हिट साबित हुई थी, इसमें इरफान के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर नजर आईं थीं। वहीं अंग्रेजी मीडियम में बेबो दिखेंगी। करीना और इरफान के अलावा फिल्म में राधिका मदान भी लीड रोल में हैं। वे इरफान की बेटी का किरदार निभाएंगी। ये फिल्म 20 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।