लाइव टीवी

धर्म बदलकर की थी डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने जारेड कुशनेर से शादी, ससुर नहीं करते थे बहू को पसंद

Updated Feb 24, 2020 | 11:33 IST

Donald Trump Daughter Ivanka Trump Converted Religion For Wedding: डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका भारत यात्रा को लेकर बेहद खुश हैं। बिजनेसवुमन इवांका ने 2009 में जारेड कुशनेर से शादी की थी...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
डोनाल्ड ट्रंप, इवांका ट्रंप और जारेड कुशनेर।
मुख्य बातें
  • डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं।
  • भारत यात्रा में ट्रंप के साथ उनकी बेटी इवांका और दामाद जारेड कुशनेर भी होंगे।
  • इवांका ने 25 अक्टूबर 2009 में जारेड कुशनेर से शादी की थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। ट्रंप सबसे पहले गुजरात के अहमदाबाद में लैंड करेंगे। ट्रंप की 24 और 25 फरवरी की भारत यात्रा में उनके साथ पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका, दामाद जारेड कुशनेर भी होंगे। वैसे डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका भारत यात्रा को लेकर बेहद खुश हैं। बिजनेसवुमन इवांका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 25 अक्टूबर 2009 में जारेड कुशनेर से शादी की थी। दोनों की शादी बैडमिंस्टर में ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब (न्यू जर्सी) में हुई थी। 
शादी के तीन महीने पहले इवांका ट्रंप ने बदला था धर्म
डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने शादी के महज तीन महीने पहले सगाई की थी। बताया जाता है कि इवांका को इसके लिए धर्म बदलना पड़ा था। ईसाई धर्म की इवांका ट्रंप ने यहूदी धर्म अपना लिया था। पीपल मैग्जीन के मुताबिक इवांका ने जुलाई 2009 में धर्म परिवर्तन करने के बाद सगाई की थी। 


ससुर को पसंद नहीं थीं इवांका ट्रंप
शादी के दौरान इवांका ट्रंप की उम्र 27 साल थी। वहीं जारेड कुशनेर उस वक्त 28 साल के थे। वैसे इवांका के ससुर और जारेड कुशनेर के पिता चार्ल्स को वो पसंद नहीं थीं। इसका कारण धर्म था। 


जारेड कुशनेरर के पिता चार्ल्स ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'सब सोचते हैं कि वो अच्छी है लेकिन यहूदी होना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि वो यहूदी नहीं है ये मेरे लिए एक वास्तविक समस्या है। लेकिन जब मैंने जाकर उसे देखा और मिला तो पाया कि वो मेरे बेटे के साथ प्यार में है। ये बात मैंने पहले शुरू में नहीं सोची थी फिर मुझे ये सही लगने लगा।'

बता दें, इवांका ट्रंप और जारेड कुशनेर की शादी को 11 साल हो चुके हैं। कपल एक बेटी और दो बेटों के पेरेंट्स हैं। डोनाल्ड ट्रंप की बेटी होने के अलावा इवांका एक सफल मॉडल, लेखिका और बिजनेसवुमन हैं। साथ ही वो वाइट हाउस में राष्ट्रपति के सलाहकार के रूप में काम करती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।