लाइव टीवी

बॉक्स ऑफिस पर आज रिलीज हुई ये छोटे बजट की फिल्में, दमदार है कहानी... आपने नोटिस किया क्या?

bollywood released today
Updated Sep 16, 2022 | 15:46 IST

Films Released on Box Office 16th September : आज बॉक्स ऑफिस पर कई छोटे बजट की फिल्में में साथ में रिलीज हुई है। हर फिल्म की कहानी एक अलग जॉनर की है। आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं।

Loading ...
bollywood released todaybollywood released today
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
bollywood released today
मुख्य बातें
  • बॉक्स ऑफिस पर आज रिलीज हुई कई फिल्में
  • इस लिस्ट में मंटो की साइकिल से लेकर सिया तक का नाम शामिल है
  • इन फिल्मों की कहानी के आगे फीकी लगेगी बड़ी बजट की फिल्में

Films Released on Box Office 16th September : आज बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज हुई है। इन फिल्मों के बजट भले ही छोटा हो। लेकिन इन फिल्मों की कहानी बेहद शानदार है। इस लिस्ट में रत्ना सिन्हा की मिडिल क्लास लव स्टोरी है जिसमें न्यूकमर प्रीत कमानी हैं। रत्न सिन्हा की पहली फिल्म शादी में जरूर आना है। इस फिल्म में राजकुमार राव और कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा 'जहां चार यार' से लेकर 'सिया' जैसी फिल्में रिलीज हुई है। आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं।

जहां चार यार

jahanchaaryaar

'जहां चार यार' में चार महिलाओं की दोस्ती की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म से स्वरा भास्कर लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आ रही हैं। इस फिल्म में मेहर विज, शिख तलसानिया, पूजा चोपड़ा और स्वरा भास्कर लीड रोल में हैं। इसका निर्देशन कमल पांडे ने किया है। जहां चार यार को विनोद बच्चन ने प्रोड्यूस किया है। तनु वेड्स मुन के निर्माता विनोद बच्चन और स्वरा भस्कर ने पहले भी साथ में काम किया है।

मंटो की साइकिल

प्रकाश झा की फिल्म मंटो की साइकिल आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को बुसान फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है। फिल्म में एक गरीब दलित पिता की कहानी को दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें -शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को फैन ने दिया गुलाब का फूल, स्टार किड ने दिया ऐसा रिएक्शन कि वायरल हुआ वीडियो
 

सिया

निर्देशक मनीषा मुंद्रा ने सिया में गैंगरेप जैसे मुद्दों को दिखाया है। इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। इससे पहले भी कुछ फिल्मों में गैंगरेप जैसे अपराध को दिखाया गया है। मनीष मुंद्रा इससे पहले न्यूटन, मसान, रामप्रसाद की तेरहवीं जैसी कई शानदार फिल्में दे चुके हैं।

जोगी

अगर आप सिनेमाघरों में नहीं जाना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर दिलजीत दोसांझ की फिल्म जोगी देख सकते हैं। फिल्म की कहानी सिख दंगों पर आधारित है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ अमायरा दस्तूर भी लीड रोल में हैं। एक बार फिर दिलजीत दोसांझ ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को इंप्रेस किया है। जोगी आज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।