लाइव टीवी

Janhvi Kapoor ने गुदवाया सीक्रेट नाम वाला 'आई लव यू' टैटू, सोशल मीडिया पर खलबली-फैंस ने उठाए सवाल

Updated Oct 07, 2021 | 20:32 IST

Janhvi Kapoor Tattoo Secret: सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमें उनके हाथ पर एक टैटू बना हुआ है। जाह्नवी कपूर के इस सीक्रेट टैटू ने उनके फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
जाह्नवी कपूर
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जाह्नवी कपूर के टैटू का फोटो।
  • अपने वकेशन के दौरान जाह्नवी कपूर ने बनवाया अपने हाथ पर टैटू।
  • जाह्नवी कपूर के सीक्रेट टैटू को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने किए सवाल पर सवाल।

Janhvi Kapoor Tattoo: दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने नाम का सिक्का जमाने की कोशिश कर रही हैं। जाह्नवी कपूर अपने अभिनय से तो लोगों को अपना कायल बना ही देती हैं, इसके साथ वह करोड़ों लोगों के दिलों पर राज भी करती हैं। बॉलीवुड अदाकारा जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपने निजी जीवन की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में जाह्नवी कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर के हाथ पर एक आई लव यू का टैटू बना है जिसने दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उनके फैंह यह जानना चाहते हैं कि आखिर जाह्नवी कपूर का यह ऐलान-ए-इश्क किसके लिए है।

किसके लिए है जाह्नवी कपूर का यह टैटू?

जबसे जाह्नवी कपूर ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं तब से उनकी टैटू की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर के हाथ के ऊपर 'आई लव यू लब्बू' लिखा हुआ है। फैंस यह जानने के लिए बेकरार हैं कि जाह्नवी कपूर का यह टैटू किसके लिए है।

आखिर जाह्नवी कपूर के इस टैटू के पीछे कौन सा शख्स छिपा है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर करने के साथ जाह्नवी कपूर ने अपने कैप्शन में बताया है कि उनका दिन आज काफी अच्छा गुजरा है। 

अगर जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में राजकुमार राव के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म रूही में नजर आई थीं। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के अभिनय को काफी सराहा गया था।

आने वाले कुछ समय में जाह्नवी कपूर 'दोस्ताना टू' और 'गुड लक जेरी' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। आपको बता दें, जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।