लाइव टीवी

Janhvi Kapoor Pics: बहन खुशी कपूर की गोद में दिखीं जान्हवी कपूर, तस्वीर शेयर कर धड़क एक्ट्रेस ने लिखी ये बात

Updated Dec 20, 2019 | 10:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

जान्हवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर से कितनी क्लोज हैं, इस बारे में सभी जानते हैं। दोनों एकदूसरे के साथ ना सिर्फ क्वालिटी टाइम बिताते हैं बल्कि एकदूसरे का ख्याल भी रखते हैं।

Loading ...
Jhanvi Kapoor की तस्वीर
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपनी बहन के साथ तस्वीर शेयर की है।
  • इस तस्वीर में दोनों बहनों की बॉन्डिंग देखते बन रही है।
  • आने वाले दिनों में जान्हवी कपूर 'द कारगिल गर्ल' और रूही अफ्जा जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी।।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर चर्चा में रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं बात करें उनकी पर्सनल लाइफ की तो एक्ट्रेस अपनी बहन से काफी क्लोज हैं। एक्ट्रेस को ना अपनी बहन के साथ क्ववालिटी टाइम बिताना पसंद है, बल्कि दोनों एकदूसरे का ख्याल भी खूब रखते हैं।

हाल ही में जान्हवी कपूर न्यूयॉर्क गईं थी, जहां वो अपनी बहन के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आईं। खुशी न्यूयॉर्क में विश्वविद्यालय की एक छात्र हैं। इस वेकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी। जहां जान्हवी और खुशी कपूर एक दूसके के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही थी।

बीते रात खुशी कपूर वापस मुंबई छुट्टियां बिताने आई हैं। इस दौरान पिता बोनी कपूर उन्हें लेने एयरपोर्ट पहुंचे। जब वो घर पहुंची जान्हवी कपूर उनकी गोद में जा कूदी और गले लगा लिया। इस दौरान की तस्वीर जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- 'फाइनली'। इसके साथ ही उन्होंने रोने वाला इमोजी भी बनाया है। तस्वीर में बहन जान्हवी कपूर को कसकर गले लगाते हुए खुशी कपूर काफी खुश दिखाई दे रही हैं। वहीं एयरपोर्ट पर खुशी कपूर को लेने पहुंचे बोनी कपूर भी काफी खुश दिखाई दे रहे थे।

वर्क फ्रंट करें तो जान्हवी कपूर आने वाले दिनों में एक नहीं बल्कि दो-दो फिल्मों में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस 'द कारगिल गर्ल' और रूही अफ्जा जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।