लाइव टीवी

kangana Ranaut video: भाई की सगाई में पहाड़ी गाने पर कंगना ने किया जमकर डांस, सामने आई ये खूबसूरत तस्वीरें

Updated Nov 09, 2019 | 15:07 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kangana Ranaut Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस पहाड़ी गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस की बहन रंगोली भी नजर आ रही हैं।

Loading ...
kangana Ranaut video
मुख्य बातें
  • कंगना के भाई अक्षत की हाल में सगाई हुई है।
  • सगाई समारोह में कंगना रनौत परिवार संग जमकर डांस किया।
  • हाल ही में सगाई की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सामने आया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के घर जल्द शहनाई बजने वाली है। हाल ही में एक्ट्रेस के भाई अक्षत रनौत की सगाई हुई है। जहां पूरा परिवार जश्न में डूबा हुआ दिखाई दिया। सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके अलावा उनकी बहन रंगोली चंदेल ने भी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में कंगना गोल्डन कलर की बनारसी साड़ी में दिखाई दे रही हैं।

हाल ही में कंगना रनौत की टीम ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना अपने परिवार के साथ जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान होने वाली भाभी भी उनके साथ दिखाई दे रही हैं। वीडियो में कंगना हिमाचली फोक डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान कंगना की मां, बहन संग पूरा परिवार दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में कंगना डांस को बेहद एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।

बता दें कि वीडियो को शेयर करते हुए बताया गया कि इस डांस फॉर्म को नाटी कहते हैं। हिमाचल में इस डांस को खास और मनोरंजन के लिए करते हैं। इसे करते हुए लोग खुद में खो जाते हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना फिल्म 'थलाइवी' यानी जयललिता की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म की तैयारी शुरू कर चुकी हैं। बता दें कि इस फिल्म के लिए वो भरतनाट्यम सीख रही हैं।  इसके अलावा अश्विनी अय्यर की फिल्म पंगा में भी नजर आएंगी। फिल्म में वो राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्लेयर की भूमिका में दिखाई देंगी। जिसमें उनकी सफलता और संघर्षों को दिखाया जाएगा।

पंगा में कंगना रनौत के अलावा ऋचा चड्ढा, जस्सी गिल जैसे एक्टर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होगी। आखिरी बार एक्ट्रेस फिल्म जजमेंटल है क्या में नजर आईं थीं। इस फिल्म में वो राजकुमार राव के अपोजिट नजर आईं थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।