लाइव टीवी

Kangana birthday celebration: कंगना रनौत ने परिवार के साथ पारंपरिक तरीके से मनाया जन्मदिन, किया कन्या पूजन

Updated Mar 24, 2020 | 10:12 IST |

Kangana Ranaut birthday celebration photos: 23 मार्च को कंगना रनौत का 33वां जन्मदिन था, जिसे उन्होंने पारंपरिक तरीके से अपने परिवार के साथ मनाया। इसकी फोटोज सामने आईं हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
Kangana Ranaut birthday celebration photos
मुख्य बातें
  • कंगना रनौत ने परिवार के साथ मनाया जन्मदिन
  • कन्या पूजा के बाद की पार्टी
  • रंगोली चंदेल ने शेयर की फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को उनके बोल्ड विचारों के लिए जाना जाता है। वे किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से नहीं कतराती हैं। उनकी गिनती इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में की जाती है। सोमवार यानी 23 मार्च को कंगना ने अपना 33वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपना बर्थडे परिवार के साथ मनाली में परंपरागत तरीके से सेलिब्रेट किया। जिसकी फोटोज वायरल हो रही हैं।

दरअसल कंगना अपने जन्मदिन से पहले ही मनाली चली गई थीं। यहां उन्होंने अपने परिवार के साथ खास तरीके से जन्मदिन मनाया। कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने उनके जन्मदिन की फोटोज शेयर की। सबसे पहले उन्होंने जन्मदिन पूजा की और फिर कन्या पूजन किया। फोटोज में वे कन्याओं की पूजा करते हुए और उन्हें माता की चुनरी पहनाते हुए दिख रही हैं।

इसके अलावा एक फोटो में वे एक फोटो में अपने पैरेंट्स के साथ दिख रही हैं, जिसमें वे उन पर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में वे शिवलिंग के पास पूजा करते दिख रही हैं। रंगोली ने इसके साथ लिखा, 'जन्मदिन पूजा और कन्या पूजा करते हुए कंगना, जो हमारे माता-पिता ने आयोजित की। इसी तरह वे हमेशा हमारे जन्मदिन मनाते हैं, नवग्रह पूजा के बाद छोटी बच्चियों के रूप में मां दुर्गा की पूजा की जाती है।'

इसके बाद रंगोली ने अपनी बहन कंगना के लिए बर्थडे पार्टी रखी। इतना ही नहीं, रंगोली ने खुद कंगना के लिए केक भी बनाया। जिसका बूमरेंग उन्होंने शेयर किया था। जिसमें कंगना वाइन ग्लास लिए दिख रही थी और टेबल पर केक रखा था। यहां कंगना एक खूबसूरत पिंक साड़ी में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को गोल्डन चोकर नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स, कंगन से एक्सेसराइज किया है। उनका ये देसी अवतार फैंस को भी पसंद आ रहा है।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो इसी साल जनवरी में कंगना की फिल्म पंगा रिलीज हुई थी। हालांकि अच्छे रिव्यूज के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई। अब वे पूर्व तमिल नाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की बायोपिक थलाइवी में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म तेजस भी कर रही है, जिसमें वे फाइटर पायलट की भूमिका में दिखेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।