लाइव टीवी

Kareena Party Pics: मलाइका के बेटे संग करीना की क्यूट फोटो वायरल, क्रिसमस पार्टी में सेलेब्स ने ऐसे मचाया धमाल

Updated Dec 25, 2019 | 16:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Inside Photos of Kareena Kapoor Khan Christmas Party: करीना कपूर खान की क्रिसमस पार्टी की फोटोज में वे मलाइका अरोड़ा के बेटे के साथ क्यूट अंदाज में दिख रही हैं। पार्टी की कई फोटोज वायरल हो रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Kareena Kapoor Khan Christmas party Photos
मुख्य बातें
  • करीना कपूर खान की क्रिसमस पार्टी में सेलेब्स ने किया एंजॉय
  • पार्टी की फोटोज आईं सामने
  • मलाइका अरोड़ा के बेटे के साथ करीना का क्यूट अंदाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने बुधवार रात अपने घर पर क्रिसमस पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कई सितारों ने शिरकत की। पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस पार्टी में करीना के करीबी समेत परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। बेबो अपनी गर्ल गैंग के साथ भी मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।

इसी पार्टी की एक फोटो में करीना, मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान के साथ दिख रही हैं। ये फोटो काफी क्यूट है। पार्टी में करीना एनिमल प्रिंट जंपसूट में स्टाइलिश लग रही हैं। इसी के साथ वे क्रिसमस के लिए रेंडीयर हेयरबैंड में दिख रही हैं। वहीं अरहान यहां एक ब्लू टी-शर्ट और पैंट्स में स्मार्ट लग रहे हैं।

पार्टी की बाकी फोटोज में करीना अपनी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका, अमृता अरोड़ा के साथ भी पोज दे रही हैं। बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर ने भी पार्टी की कुछ फोटोज शेयर की हैं।

इनमें वे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सारा अली खान, संजय कपूर, सैफ अली खान, मलाइका, अर्जुन कपूर, महीप कपूर, सीमा खान के साथ नजर आ रहे हैं। इस पार्टी में सारा, सैफ के साथ फोटो क्लिक करवाते हुए नजर आईं। फोटोज देखकर लग रहा है कि पार्टी को सबने खूब एंजॉय किया है। 

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो करीना जल्द ही फिल्म गुड न्यूज में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे। हालांकि क्रिसमस पार्टी में उनकी फिल्म के को-स्टार्स कहीं नजर नहीं आए। गुड न्यूज 27 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।