लाइव टीवी

ऋषि कपूर की मौत के बाद तैमूर की फोटो शेयर कर ट्रोल हुईं Kareena, यूजर बोले- इस वक्त मजाक कैसे कर सकते हो?

Updated May 03, 2020 | 13:40 IST

Kareena Kapoor Khan trolled: ऋषि कपूर की 30 अप्रैल को मौत हुई थी। वहीं करीना ने हाल ही में तैमूर की एक फोटो शेयर की, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Kareena Kapoor Khan trolled
मुख्य बातें
  • करीना कपूर खान हुईं ट्रोल
  • ऋषि कपूर की मौत के 2 दिन बाद शेयर की थी फोटो
  • तस्वीर में सैफ काट रहे थे तैमूर के बाल

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को 67 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत से पूरे बॉलीवुड में मातम छा गया। फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे थे। ऋषि कपूर की भतीजी एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी उनके लिए पोस्ट किया था, लेकिन हाल ही में उन्होंने तैमूर की एक फोटो शेयर की, जिसके बाद उन्हें जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल करीना ने 2 मई को तैमूर और सैफ अली खान की फोटो शेयर की। जिसमें सैफ, तैमूर के बाल काटते हुए दिख रहे हैं। इसमें तैमूर ग्रे टी-शर्ट पहने हुए बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं सैफ हाथ में कैंची लिए उनके बाल काट रहे हैं। करीना ने इसके साथ लिखा, 'किसी को हेयरकट लेना है?' इसी फोटो के लिए करीना ट्रोल हो रही हैं। क्योंकि ऋषि कपूर की मौत को 2 दिन ही हुए और उन्होंने ऐसी फोटो शेयर की।

एक यूजर ने लिखा कि आपके परिवार को कुछ दिन पहले ही बड़ा धक्का लगा है। आप मजाक कैसे कर सकती हो? वहीं दूसरे ने कमेंट किया, 'एंजॉय कैसे कर लेते हो यार, 2 दिन भी पूरे नहीं हुए अभी तक।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'घर में डेथ हुई है अभी अभी, तुमको पोस्ट डालने की पड़ी है। फेक बॉलीवुड की दुनिया, स्टारडम के लिए कुछ भी।'

आपको बता दें कि 30 अप्रैल को सुबह 8:45 पर ऋषि कपूर का निधन हुआ था। उनका अंतिम संस्कार भी इसी दिन कर दिया गया, जिसमें उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी नहीं पहुंच पाईं। हालांकि करीना और सैफ अंतिम संस्कार में गए थे। करीना ने अपने पिता रणधीर कपूर और ऋषि कपूर की बचपन की एक फोटो शेयर कर लिखा, 'सबसे अच्छे बॉयज जिन्हें मैं जानती हूं...पापा और चिंटू अंकल।' 

इसके अलावा करीना ने सैफ और ऋषि की फिल्म हम तुम का वीडियो शेयर किया था। करीना ने सैफ के पिता दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और ऋषि कपूर की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'दो टाइगर।' 

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो करीना पिछले महीने रिलीज फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आईं थीं। खास बात ये है कि अंग्रेजी मीडियम इरफान खान की आखिरी फिल्म है। इरफान खान का निधन ऋषि कपूर से एक दिन पहले 29 अप्रैल को हुआ था। करीना ने अंग्रेजी मीडियम के सेट से इरफान के साथ फोटो शेयर कर शोक प्रकट किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।