लाइव टीवी

Taimur School: इस वजह से अभी बोर्डिंग स्कूल नहीं जाएंगे तैमूर, मुंबई के इस स्कूल में ले सकते हैं दाखिला

Updated Feb 12, 2020 | 07:39 IST

Taimur Ali Khan School: काफी वक्त से सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की पढ़ाई को लेकर चर्चा है। पहले कहा जा रहा था कि वे बोर्डिंग स्कूल जाने वाले हैं, लेकिन अब खबर है कि वे फिलहाल यहीं रहेंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Taimur Ali Khan School
मुख्य बातें
  • फिलहाल बोर्डिंग स्कूल नहीं जाएंगे तैमूर
  • तैमूर मुंबई में रहकर ही करेंगे पढ़ाई
  • उनके लिए स्कूल की तलाश की जा रही है

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनकी गिनती फेवरेट स्टार किड्स में की जाती है। 3 साल की उम्र में ही तैमूर ने अपने कई फैंस बना लिए हैं। वे जैसे ही बाहर निकलते हैं, सारे कैमरे उन्हीं पर होते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर तैमूर की फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। काफी वक्त से तैमूर की स्कूल को लेकर भी बात चल रही है।

पहले कहा जा रहा था कि तैमूर अपने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ते हुए इंग्लैंड में बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने जाएंगे। हाल ही में इस बारे में फिल्म क्रिटिक सुभाष के झा ने जानकारी दी। उन्होंने एक वेबसाइट को बताया कि ये पटौदी परिवार में हमेशा से ऐसा ही रहा है। मंसूर अली खान पटौदी पढ़ने के लिए इंग्लैंड गए थे। उन्हीं के पदचिन्ह पर उनके बेटे सैफ और बेटिया सबा व सोहा गए। सैफ की पहली शादी से दोनों बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान भी बोर्डिंग स्कूल गए थे। अब तैमूर की बारी है।

पहले कई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि तैमूर जल्द ही बोर्डिंग स्कूल जा सकते हैं, लेकिन ये सच नहीं है। उन्हें 12-13 साल की उम्र से पहले बोर्डिंग स्कूल नहीं भेजा जाएगा। खास बात ये है कि सैफ नहीं चाहते हैं कि तैमूर को पढ़ने के लिए बाहर भेजा जाए, पर करीना इस बात पर अड़ी हुई हैं। करीना चाहती हैं कि एक उम्र के बात तैमूर को बोर्डिंग स्कूल में भेजा जाए।

सुभाष के झा ने बताया कि करीना को लगता है कि लगातार मीडिया का अटेंशन तैमूर के लिए सही नहीं है। और वे सही भी हैं। सैफ इसे लेकर श्योर नहीं हैं कि उनका बेटा बढ़ती उम्र में परिवार से दूर रहते हुए बिताए। सैफ को सारा और इब्राहिम के साथ बिताने के लिए ज्यादा समय नहीं मिला और वे अब नहीं चाहते कि तैमूर को भी बढ़ता हुआ न देखें। वे तैमूर के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। 

इस स्कूल में हो सकता है तैमूर का एडमिशन
मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि फिलहाल तैमूर के लिए मुंबई में किसी बड़े स्कूल की तलाश की जा रही है। इसमें सबसे पहला नाम धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल का है। ये एक प्रतिष्ठित स्कूल है, जिसमें शाहरुख खान के बेटे अबराम खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन समेत कई स्टार किड्स पढ़ रहे हैं।

वहीं बोर्डिंग स्कूल की अगर बात करें तो पहले खबर थी कि तैमूर इंग्लैंड में Hertfordshire के बड़े प्रतिष्ठित स्कूल Lockers Park Prep School में जा सकते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।