लाइव टीवी

राज कपूर के जन्मदिन पर करीना - करिश्मा ने दादा को किया याद, बहू नीतू ने भी शेयर की खास फोटो

Updated Dec 14, 2020 | 13:51 IST

आज बॉलीवुड के शो मैन राज कपूर की 96वीं जयंती है। इस मौके पर उनके परिवार ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट किए। देखें करीना कपूर और नीतू कपूर का खास पोस्ट।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Late Raj Kapoor with his Grand Children
मुख्य बातें
  • दादा राज कपूर के जन्मदिन पर करीना कपूर खान ने किया याद।
  • राज कपूर के जन्मदिन पर बहू नीतू कपूर ने भी किया याद।
  • मालूम हो कि राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को पृथ्वीराज कपूर के घर हुआ था।

आज बॉलीवुड के शो मैन राज कपूर की 96वीं जयंती है और इस मौके पर उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया। एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी फोटो शेयर करते हुए उन्हें याद किया। करीना ने दादा राज कपूर की फोटो शेयर की जिसमें वो अपनी पत्नी कृष्णा राज कपूर और बेटे रणधीर कपूर (करीना के पिता) नजर आ रहे हैं। 

करिश्मा कपूर ने भी किया याद

करीना ने यह खास फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'फिर कभी कोई दूसरा नहीं होगा...जन्मदिन मुबारक हो दादाजी...'। वहीं करिश्मा कपूर ने भी दादा राज कपूर के साथ अपने बचपन की फोटो शेयर की, जिसमें वो उनकी गोद में नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा, 'दादा जी बहुत कुछ सीखा..आपके जन्मदिन पर आपको याद कर रही हूं।' वहीं दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की बेटी ने अपने दादा को याद करते हुए स्टोरी में एक खास फोटो शेयर की जिसमें वो अपने कजिन भाई बहनों के साथ दादा राज कपूर के साथ बैठी नजर आ रही हैं और इसे शेयर कर उन्होंने लिखा, 'मिस यू'।

नीतू कपूर ने किया खास पोस्ट

वहीं दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की पत्नी और राज कपूर की बहू एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी स्पेशल फोटो पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी के फंक्शन फोटो शेयर की जिसमें ऋषि कपूर और राज कपूर भी उनके साथ दिख रहे हैं। इस फोटो को पोस्ट कर नीतू ने लिखा, 'दोनों को याद और मिस करती हूं। '

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।