लाइव टीवी

अभिषेक बच्चन से हुई थी करिश्मा कपूर की सगाई, क्या मां बबीता की वजह से तोड़ना पड़ा था रिश्ता?

Updated Jun 25, 2020 | 08:01 IST

Karisma Kapoor turns 46: एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की सगाई अभिषेक बच्चन से हो गई थी, जिससे वो काफी खुश भी थीं। फिर आखिर ऐसा क्या हुआ जो उन्होंने ये सगाई तोड़ दी?

Loading ...
Karisma Kapoor with Abhishek Bachchan
मुख्य बातें
  • आज एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का जन्मदिन है और वो 46 साल की हो गई हैं
  • करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की शादी होने वाली थी
  • ऐसा क्या हुआ था कि दोनों की सगाई टूट गई?

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का आज जन्मदिन है और वो 46 साल की हो गईं हैं। करिश्मा का जन्म 25 जून 1974 को महाराष्ट्र के मुंबई में एक्टर रणधीर और बबीता कपूर के घर हुआ था।

16 साल की उम्र में किया एक्टिंग डेब्यू

करिश्मा ने केवल 16 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया था। उनकी डेब्यू फिल्म थी प्रेम कैदी जो 21 जून 1991 को रिलीज हुई थी। इसके बाद करिश्मा ने कई फिल्मों में काम किया जिसमें जिगर, अनाड़ी, राजा बाबू, कुली नंबर 1, साजन चले ससुराल, जीत, अंदाज अपना अपना, सुहाग, गोपी किशन, दिल तो पागल है, बीवी नंबर 1, दुल्हन हम ले जाएंगे, हम साथ- साथ हैं, जुड़वां, राजा हिंदुस्तानी, हसीना मान जाएगी, फिजा, जुबैदा और डेंजरस इश्क जैसी और अपनी अलग पहचान बनाई। 

अभिषेक बच्चन से हुई सगाई

साल 2002 में करिश्मा में करिश्मा कपूर की सगाई एक्टर अभिषेक बच्चन से हुई थी। करिश्मा इससे काफी खुश थीं और सगाई के बाद उन्होंने कहा था, 'इस परिवार का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा महसूस होता है।' हालांकि करिश्मा की यह खुशी लंबे समय तक नहीं रही और कुछ महीने बाद उन्होंने यह सगाई तोड़ दी। 

क्या करिश्मा की मां बबीता की वजह से टूटी सगाई? 

करिश्मा और अभिषेक बच्चन की सगाई क्यों टूटी इसे लेकर दोनों परिवारों ने कुछ नहीं कहा। लेकिन इस दौरान यह खबरें आईं कि यह रिश्ता करिश्मा की मां और पूर्व अभिनेत्री बबीता की वजह से टूटा। यह बात सभी जानते हैं कि बबीता और उनके पति रणधीर कपूर का तलाक तो नहीं हुआ लेकिन वो अलग रहते हैं और बबीता ने अपनी दोनों बेटियों करिश्मा और करीना कपूर को अकेले बड़ा किया है।

ये थी वजह

जब करिश्मा और अभिषेक बच्चन रिलेशनशिप में थे तब वो अपनी पहचान बना चुकी थीं और अपने करियर में अच्छा कर रही थीं, जबकि अभिषेक ने कुछ समय पहले ही बॉलीवुड में कदम रखा था और अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे थे। बताया जाता है कि उस समय बच्चन परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और बबीता नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी की जिंदगी में कोई भी परेशानी हो और इसी के चलते करिश्मा और अभिषेक की सगाई टूट गई और दोनों अलग हो गए।

साल 2003 में करिश्मा ने कर ली शादी

अभिषेक से सगाई टूटने के अगले साल यानी 2003 में 29 सितंबर को करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। सिख रीति रिवाज से हुई ये शादी काफी चर्चा में रही। इसके बाद साल 2005 में दोनों की बेटी समायरा का जन्म हुआ और साल 2010 में उनके बेटे कियान जन्मे। लेकिन करिश्मा की शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।