लाइव टीवी

Katrina Kaif ने Salman Khan को किया बर्थडे विश, 'भाईजान' को बताया सबसे अच्छा इंसान

Updated Dec 27, 2020 | 20:32 IST

सलमान खान का बर्थडे उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है। फैंस जन्मदिन पर 'भाईजान' के अपार्टमेंट के बाहर बड़ी तादाद में जमा होते हैं। लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ...

Loading ...
सलमान खान और कटरीना कैफ।
मुख्य बातें
  • सलमान खान अपना 55 वां जन्मदिन मना रहे हैं।
  • अभिनेता ने अपने पनवेल वाले फार्महाउस में जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
  • कैटरीना कैफ ने भी सलमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

आज बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपना 55 वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने अपने पनवेल वाले फार्महाउस में करीबी दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया। इस दौरान ज्यादा लोग सलमान खान के बर्थडे में शामिल नहीं हुए और ये बहुत ही प्राइवेट पार्टी रही। सलमान खान को उनके बर्थडे पर सोशल मीडिया पर फैन्स सहित बॉलीवुड हस्तियां लगातार बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

अब इस विशेज लिस्ट में सलमान खान की करीबी दोस्त और को-स्टार कैटरीना कैफ का नाम भी जुड़ गया है। कैटरीना कैफ ने सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके लिए खास उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया है। कैटरीना कैफ ने सलमान खान की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पीएस्ट बर्थडे सलमान खान, आप महान इंसान(great human) हैं।' 

कटरीना कैफ द्वारा शेयर की गई फोटो में सलमान खान काफी हैंडसम लुक में दिख रहे हैं। उन्होंने ब्लू एंड वाइट कलर की चैक शर्ट और ब्लैक जींस पहनी है। ये लुक सलमान खान का लॉकडाउन के दौरान का है जब वो अपने फार्महाउस में वक्त बिता रहे थे। 

कैटरीना की बहन, इसाबेल ने भी सलमान खान के लिए सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं की हैं। जिसमें इसाबेल ने लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं सलमान खान, ये एक अमेजिंग रहे।'


सलमान खान का बर्थडे उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है। हर साल फैंस जन्मदिन पर 'भाईजान' के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बड़ी तादाद में जमा होते हैं। इस मौके पर सलमान भी बालकनी में आकर फैंस का शुक्रिया अदा करते हैं। हालांकि, पिछले वर्षों की तरह कोरोना काल में ऐसा नहीं हुआ। सलमान ने जन्मदिन से पहले अपने घर के बाहर एक नोटिस लगाया है, जिसमें उन्होंने फैंस से कोरोना महामारी के चलते घर के बाहर भीड़ इकट्ठा ना करने की अपील की है।

नोटिस में लिखा, 'पिछले कई वर्षों से मेरे जन्मदिन पर मेरे फैंस का जबरदस्त प्यार देखने को मिलता रहा है। लेकिन इस साल मेरी आपसे विनम्र गुजारिश है कि कोरोना महामारी और सोशल डिस्टेंगिस के नियमों को ध्यान में रखते हुए मेरे घर के बाहर भीड़ जमा ना करें। मास्क पेहनो! सेंनेटाइज करो! सोशल डिस्टेंस मेंटेंन रखो! इस वक्त में गैलेक्सी में नहीं हूं।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।