लाइव टीवी

Malaika Arjun:अर्जुन कपूर को बाहों में लेकर मलाइका अरोड़ा ने किया Kiss, गोवा में कर रहे न्यूईयर 2020 की पार्टी

Updated Jan 01, 2020 | 16:18 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Arjun Kapoor Malaika Arora kissing Picture: नए साल पर मलाइका अरोड़ा ने एकबार फिर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म किया है। एक फोटो सामने आई है जिसमें मलाइका-अर्जुन रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर।
मुख्य बातें
  • मलाइका अरोड़ा उम्र में अर्जुन कपूर से करीब 12 साल बड़ी हैं।
  • इसी वजह से अक्सर मलाइका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है।
  • मलाइका को रिलेशनशिप में उम्र के फासले से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहले दोनों अपने रिश्ते को छुपाकर रखते हैं। लेकिन अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका ने उन्हें एक स्पेशल पोस्ट के साथ बर्थडे विश करते हुए अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसी के बाद से अक्सर दोनों साथ में नजर आते हैं और एक-दूसरे से जुड़े सवालों के जवाब भी देते हैं। अब नए साल पर मलाइका अरोड़ा ने एकबार फिर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म किया है। 
दरअसल मलाइका अरोड़ा ने एक नई फोटो शेयर की है। इस फोटो में मलाइका अरोड़ा बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक मूड में नजर आ रही हैं। मलाइका फोटो में अर्जुन को बाहों में लिए गाल पर किस कर रही हैं। वहीं अर्जुन सेल्फी क्लिक करते दिख रहे हैं। दोनों की ये फोटो सुपर रोमांटिक है और फैन्स को खूब पसंद आ रही है। मलाइका अरोड़ा ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सूरज, तारे, प्रकाश और हैप्पीनेस... साल 2020।' 

मलाइका उम्र में अर्जुन से करीब 12 साल बड़ी हैं। इसी वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाता है। हालांकि मलाइका को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मलाइका कहती हैं कि उनके रिश्ते पर उम्र के फासले का कोई फर्क नहीं पड़ता है। 


बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिलहाल अपनी बहन अमृता अरोड़ा और दोस्तों के साथ गोवा में पार्टी कर रही हैं। हाल ही में अमृता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। जिसमें मलाइका, अमृता, शकील लडक सहित कई फ्रेंड्स दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर कर अमृता ने 'गोवा टाइम्स' कैप्शन लिखा था। मलाइका ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ वेकेशन तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें वो पूल साइड पर बैठी एन्जॉय कर रही थीं। हालांकि इन तस्वीरों में उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर कहीं नजर नहीं आए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।