लाइव टीवी

Arjun Kapoor trolls Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने शेयर की U2 कॉन्सर्ट की फोटोज, अर्जुन कपूर ने किया ट्रोल

Updated Dec 16, 2019 | 11:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Arjun Kapoor trolls Malaika Arora: हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर U2 कॉन्सर्ट की कुछ फोटोज पोस्ट की। जिसे देखकर अर्जुन कपूर ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Arjun Kapoor trolls Malaika Arora: अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को किया ट्रोल
मुख्य बातें
  • मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट की U2 कॉन्सर्ट की तस्वीरें
  • कैप्शन देख अर्जुन कपूर ने किया मलाइका को ट्रोल
  • अर्जुन की फिल्म पानीपत इसी महीने रिलीज हुई थी

बॉलीवु़ड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की गिनती इंडस्ट्री की फेवरेट कपल्स में की जाती है। अक्सर उनके हैंगआउट की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। शुरुआत में जहां उन्होंने जहां अपने रिश्ते को छिपा के रखा, वहीं  बाद में उन्होंने पब्लिकली इसे स्वीकार किया। अर्जुन कपूर अक्सर सेलेब्स की पोस्ट पर फनी कमेंट्स करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने मलाइका को भी ट्रोल कर दिया।

दरअसल मलाइका ने इंस्टाग्राम पर मुंबई में हुए U2 कॉन्सर्ट की कुछ फोटोज शेयर की थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा कि म्यूजिक के लिए शुक्रिया। इससे बेहतर और करीब नहीं हो सकता। उनकी इस फोटो पर कईयों ने कमेंट किया। लेकिन अर्जुन का कमेंट सबसे बेस्ट था। अर्जुन ने मलाइका को ट्रोल करते हुए इस पोस्ट पर लिखा कि क्या तुम स्टेज पर उनके साथ थी? दरअसल मलाइका के कैप्शन पर अर्जुन ने उन्हें ट्रोल किया है। 

आपको बता दें कि मलाइका ने अर्जुन के बर्थडे पर उनके साथ फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद से ही दोनों अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते हैं। अर्जुन ने भी मलाइका के जन्मदिन पर उनके साथ तस्वीर पोस्ट की थी। अक्सर अर्जुन और मलाइका की शादी की खबरें आती रहती हैं, लेकिन फिलहाल उन्होंने इससे इंकार किया है।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो इसी महीने अर्जुन की फिल्म पानीपत रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ कृति सेनन और संजय दत्त लीड रोल में थे। फिल्म में पानीपत के तीसरे युद्द को दिखाया गया है। फिल्म में भरतपुर के महाराजा सूरजमल की गलत छवि दिखाने का आरोप लगाया गया था और इस पर राजस्थान में काफी विवाद भी हुआ। विरोध प्रदर्शन के बाद फिल्म से इस सीन को हटा दिया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।