लाइव टीवी

Malaika Arora Yoga: अर्जुन कपूर संग शादी की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने किया खतरनाक योगा, मिल रहे ऐसे कमेंट

Updated Dec 02, 2019 | 19:59 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Malaika Arora Yoga Pose: मलाइका अरोड़ा ने फैन्स और सेलिब्रिटीज को मोटिवेट करने के लिए एक नया फोटो शेयर किया है। इसमें मलाइका एक जबरदस्त योगा पोज करती दिख रही हैं... 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
मलाइका अरोड़ा।
मुख्य बातें
  • मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने फैन्स को मोटिवेट करती रहती हैं।
  • हाल ही में मलाइका ने योगा करते हुए नया फोटो शेयर किया है।
  • फोटो में मलाइका अरोड़ा एक जबरदस्त योगा पोज करती दिख रही हैं।

मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके जिम और योगा लुक भी हमेशा नया ट्रेंड सेट करते हैं। यही नहीं मलाइका अरोड़ा समय-समय पर अपने फैन्स को मोटिवेट भी करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फैन्स और सेलिब्रिटीज को मोटिवेट करने के लिए एक नया फोटो शेयर किया है। इस फोटो में मलाइका अरोड़ा एक जबरदस्त योगा पोज में दिख रही हैं। 
दरअसल मलाइका अरोड़ा लंबे टाइम से योगा सेशन अटेंड कर रही हैं। इसी वजह से उनके योगा पोस्चर्स भी काफी शार्प हो चुके हैं। हालिया पोस्ट फोटो में मलाइका पिंच मयूरासन लगाती दिख रही हैं। फोटो में आप भी देख सकते हैं कि कैसे मलाइका अरोड़ा ने अपना पूरा वजन दोनों हाथों पर उठाया हुआ है। इस आसन के साथ मलाइका ने फैन्स को स्टेप बाय स्टेप इसे करने का तरीका भी बताया है और घर पर ट्राय करने की सलाह दी है।


मलाइका अरोड़ा का बेहतरीन योगा देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। देखते ही देखते उनके इस फोटो पर कमेंट्स की बौछार शुरू हो गई है। एक यूजर ने लिखा, 'आप मेरी प्रेरणा हैं।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'शानदार तरीके से आप अपने अच्छे स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए इतनी मेहनत करते हैं। आप हमारे देश की महिलाओं के लिए एक सच्चे मोटीवेटर हैं।' 

आपको बताते चलें मलाइका अरोड़ा फिलहाल अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप की वजह से भी चर्चा में हैं। ये दोनों अक्सर अपने रिश्ते पर खुलकर बात करते नजर आते हैं। मलाइका और अर्जुन की शादी को लेकर भी चर्चा जोरों पर हैं। हालांकि दोनों कब विवाह करेंगे इसकी अभीतक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।