लाइव टीवी

घर पर रहकर मलाइका अरोड़ा ऐसे बिता रहीं समय, 46 साल में पहली बार किया ये काम

Updated Apr 01, 2020 | 18:08 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) लॉकडाउन (Lockdown) के चलते इस समय घर पर ही समय बिता रही हैं। एक्ट्रेस ने घर पर रहकर कुछ ऐसा किया जो 46 साल में पहले कभी नहीं किया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Malaika Arora
मुख्य बातें
  • कोरोना वायरस के चलते इस समय भारत में 21 दिन का लॉकडाउन है
  • मलाइका अरोड़ा भी इस समय घर पर ही समय बिता रही हैं
  • इस दौरान एक्ट्रेस ने 46 साल में पहली बार एक काम किया

कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत में भी इसके मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। देश में अब तक कोरोना के 1600 से ज्यादा पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं और इसमें करीब 38 लोगों की मौत हो गई है। इन मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है।

लॉकडाउन के चलते आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक अपने घर पर ही समय बिता रहे हैं। सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं और अक्सर यह पोस्ट शेयर करते रहते हैं कि वो किस तरह घर पर समय बिता रहे हैं और इन दिनों क्या कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने घर पर रहकर बेसन के लड्डू बनाए और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। एक्ट्रेस ने बनाते हुए इस वीडियो भी शेयर किया। मलाइका ने इस वीडियो में बताया कि वो पहली बार बेसन के लड्डू बना रही हैं। 

मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इस वीडियो को पोस्ट किया, जिसमें वो बेसन को सेकते हुए और फिर उसके लड्डू बनाती हुई दिख रही हैं। लड्डू तैयार होने के बाद मलाइका ने लड्डुओं की फोटो भी पोस्ट की। 

इसके अलावा मलाइका ने इंस्टाग्राम पोस्ट भी किया जिसमें वो आराम करती, दोस्तों संग वीडियो चैट करती और वर्कआउट करती व बालकनी में बैठकर समय बिताती दिख रही हैं। इस पोस्ट को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'कुकिंग करो, सफाई करो, वर्कआउट करो, पॉजिटिव रहो, सो, परिवार के साथ समय बिताओ और फिर से यही दोहराओ। यह सब घर पर रहने के फायदे हैं।'

मालूम हो कि मलाइका अरोड़ा को कुकिंग करना पसंद है और इससे पहले भी उन्होंने कुकिंग करते हुए वीडियो शेयर किया था। इस दौरान उन्होंने फैंस से यह अपील की थी कि वो अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।