लाइव टीवी

बेहद आलीशान है Malaika Arora का ये लग्जरी फ्लैट , तस्‍वीरों में देखें अंदर की झलक

Updated Aug 04, 2020 | 06:53 IST

Malaika Arora flat Inside Photos: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा के घर की तस्‍वीरें आपको हैरान कर देंगी। यह घर अंदर से बेहद खूबसूरत और लग्‍जरी सुविधाओं से लैस है।

Loading ...
Malaika Arora flat

Malaika Arora flat Inside Photos: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा इन दिनों एक्‍टर अर्जुन कपूर संग रिलेशन को लेकर चर्चा में हैं। काफी वक्‍त पहले वह अपने पति अरबाज खान से अलग होकर अपने घर में रहती हैं। इस घर की तस्‍वीरें आपको हैरान कर देंगी। यह घर अंदर से बेहद खूबसूरत और लग्‍जरी सुविधाओं से लैस है। यह एक फ्लैट है जिसमें मलाइका बेटे अरहान और डॉग कैस्‍पर के साथ रहती हैं।

मलाइका ने अपने घर की तस्‍वीरें खुद सोशल मीडिया पर पोस्‍ट की हैं। समय समय पर उन्‍होंने घर के अलग अलग स्‍पेस की झलक फैंस को दिखाई है। मलाइका को फूलों का बेहद शौक है, यही वजह है कि उनका घर फूलों से सजा रहता है। वह फूलों के साथ दीये भी सजाती हैं। अपनी फ‍िटनेस और आउटफ‍िट के लिए मशहूर मलाइका घर के इंटीरियर को लेकर भी काफी चर्चित हैं।

इस घर की बालकनी मलाइका का सबसे प्रिय स्‍थान है जहां वह बेटे और डॉगी के साथ अक्‍सर बैठा करती हैं। उनकी कई तस्‍वीरें इसी बालकनी से सामने आती हैं। कुछ वक्‍त पहले भी एक टॉप पहनकर बालकनी में पोज देती नजर आई थीं। घर के सोफे, बिस्तर, दीवारों से लेकर फर्श तक सब कुछ काफी सुंदर है।

इस आलीशान घर में डाइनिंग एरिया भी काफी सलीके से सजाया गा है। वहीं मलाइका की किचन भी तस्‍वीरों में देखी जा सकती है। जब भी वक्‍त मिलता है, वह किचन में हाथ आजमाती हैं। मलाइका अरोड़ा का घर अंदर से ज्यादातर सफेद रंग का है। 

बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की लव लाइफ के क‍िस्‍से अब आम हो चुके हैं। कुछ वक्‍त पहले तक एक दूसरे से अपने रिश्‍ते को सार्वजनिक करने से बचने वाले मलाइका और अर्जुन अब खुलेआम एक दूसरे से इश्‍क फरमाते नजर आते हैं। दोनों ने अपना रिश्‍ता भी सार्वजनिक कर दिया है। तस्‍वीरें और वीडियोज देखकर साफ है कि दोनों सितारे एक दूसरे पर जान लुटाते हैं। अर्जुन कपूर भी मलाइका का काफी ख्‍याल रखते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।