लाइव टीवी

Malaika Arora’s building sealed: कोरोना पॉजिटि‍व केस मिलने के बाद मलाइका अरोड़ा की बिल्ड‍िंग हुई सील

Updated Jun 10, 2020 | 21:53 IST

Malaika Arora’s building sealed: मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग को कोरोना वायरस का मरीज मिलने के बाद सील कर दिया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
मलाइका अरोड़ा
मुख्य बातें
  • मलाइका की बिल्डिंग में कोरोना मरीज मिला है
  • उनकी बिल्डिंग को सील कर दिया गया है
  • मुंबई कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित शहर है 

कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। अनलॉक-1 के बाद से तो केस बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सरकार ने अनलॉक-1 के तहत कई प्रकार की छूट दी हैं लेकिन साथ ही एहतियात बरतने की हिदायत भी दी हैं। इस बीच खबर सामने आई है कि मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग में एक कोरोना पॉजिटिव शख्स मिला है। कोरोना मरीज मिलने के बाद उनकी बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। 

बेटे के साथ रह रही हैं मलाइका

मलाइका अरोड़ा घर में अपने बेटे अरहान के साथ रह रही हैं। वह लॉकडाउन के शुरू होने के बाद से अरहान के साथ सेल्फ-आइसोलेशन में हैं।  हालांकि, इस दौरान वह सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आई हैं। उन्होंने अपने फैंस के साथ खाना पकाने, योगा करने और कई थ्रो बैक फोटो की शेयर की हैं। वह इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चा में हैं। मलाइका और अर्जुन अपने रिश्ते की बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर चुके हैं। दोनों को कई बार हैंगआउट करते हुए देखा गया है।

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है मुंबई

लॉकडाउन में ढील के बीच भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 2 लाख 75 हजार से अधिक हो गई है। देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित शहर मुंबई है। देश आर्थिक राजधानी मुंबई में 51 हजार से अधिक कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। मुंबई में कोरोना के कहर ने चीन के वुहान को भी पीछे छोड़ दिया है। वुहान ही चीन का वो शहर है, जहां से कोरोना पूरी दुनिया में फैला।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।