लाइव टीवी

अर्जुन कपूर की इस आदत को छुड़वाना चाहती हैं मलाइका अरोड़ा, एक्टर ने खुद किया खुलासा

Updated Apr 18, 2020 | 11:30 IST

Arjun Kapoor video: हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक इंस्टाग्राम गेम खेला, जिसमें उन्होंने बताया कि मलाइका अरोड़ा उनकी किस आदत को छुड़वाना चाहती हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Arjun Kapoor and Malaika Arora
मुख्य बातें
  • अर्जुन कपूर ने शेयर किया वीडियो
  • बताया उनकी कौनसी आदत मलाइका को नहीं है पसंद
  • अर्जुन फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आएंगे

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते की बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर चुके हैं। दोनों की गिनती बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में की जाती है। कई बार उन्हें हैंगआउट करते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया पर भी मलाइका और अर्जुन अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। हाल ही में अर्जुन ने बताया कि उनकी एक आदत है, जिसे मलाइका छुड़वाना चाहती हैं।

इन दिनों लॉकडाउन के चलते अर्जुन और मलाइका घर पर सेल्फ क्वारेंटाइन कर रहे हैं। ऐसे में अर्जुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक गेम ‘To do’ खेला। जिसमें बताया जाता है कि यूजर को उस दिन क्या करना चाहिए। इस गेम का जो नतीजा निकला, उसे देखकर अर्जुन ने बताया कि मलाइका भी इससे सहमत होंगी।

दरअसल इंस्टाग्राम वीडियो में प्लेयर को बताया जाता है कि उन्होंने क्या करना चाहिए। जब अर्जुन ने ये गेम खेला तो इसका जवाब आया, 'अपने फोन का इस्तेमाल बंद करो।' अर्जुन ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट किया और इसके साथ लिखा कि मैं एक शख्स को जानता हूं जो इससे सहमत है। इसके साथ ही उन्होंने मलाइका अरोड़ा को टैग किया।

गौरतलब है कि हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अर्जुन कपूर से एक फैन ने मलाइका से शादी पर सवाल किया। जिस पर अर्जुन ने बताया कि मैं आपको जरूर बता दूंगा कि मैं कब शादी करने वाला हूं। अभी मेरा कोई इरादा नहीं है। साथ ही उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि अभी शादी होगी भी तो कैसे, अगर करनी भी होगी। 

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो अर्जुन फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी एक बार फिर परिणीति चोपड़ा के साथ बनेगी। फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है। संदीप और पिंकी फरार 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसकी रिलीज डेट टल गई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।