लाइव टीवी

निक जोनस से पहले Priyanka Chopra ने साल 2014 में इस शख्स से रचाई थी 'शादी'? जानें क्या है पूरा मामला

Updated May 03, 2020 | 11:02 IST

Priyanka Chopra marriage: हाल ही में एक शख्स ने दावा किया है कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से पहले उससे 'शादी' रचाई थी। शख्स ने एक फोटो भी शेयर की है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
Priyanka Chopra marriage
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक शख्स ने किया दावा
  • कहा- निक से पहले उससे रचाई 'शादी'
  • प्रियंका के साथ शेयर की फोटो

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में भी अपने पैर जमा चुकी हैं। शादी के बाद वे पूरी तरह से अमेरिका की शिफ्ट हो गई हैं। दिसंबर 2018 में प्रियंका ने हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस से शादी रचाई थी, लेकिन हाल ही में एक शख्स Brandon Schuster ने ये दावा किया है कि निक से पहले वे प्रियंका से शादी कर चुके हैं। हालांकि उनके इस दावे में एक ट्विस्ट है।

दरअसल अमेरिकन टीवी सेलेब Chrissy Teigen ने सोशल मीडिया पर लोगों से पूछा था कि क्या वे कभी सिर्फ 1 मिनट के लिए फेमस हुए हैं। उन्होंने लोगों से अपने अनुभव शेयर करने के लिए कहा, जिसमें वे चाहे किसी फिल्म में बैकग्राउंट के रूप में हो या इंफोकर्मशियल में बात कर रहे हो। उन्होंने ये भी लिखा कि ये 'बेवकूफाना' घटनाएं भी हो सकती हैं, जो वे लोगों के साथ डिनर पार्टी में शेयर करते हैं।

इस पर एक शख्स Brandon ने प्रियंका से जुड़ा किस्सा शेयर किया। ब्रैंडन ने साल 2014 की एक फोटो शेयर की। जिसमें प्रियंका फूलों की माला पहने दिख रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी चंद मिनटों की लोकप्रियता के बारे में बताया। 

ब्रैंडन ने लिखा कि साल 2014 में मैंने प्रियंका चोपड़ा से 'शादी' रचाई। मैंने टंपा में एक 'ग्रीन कारपेट' इवेंट में उनका स्वागत करने के लिए उन्हें दो फूलों की माला पहनाई। मुझे नहीं पता था कि भारतीय संस्कृति में इसे 'शादी' का प्रतीक माना जाता है। भारतीय प्रेस में ये खूब वायरल हुआ और मैं अगले दिन मैं इंटरव्यूज दे रहा था। बता दें कि ये कोई असली शादी नहीं थी, बल्कि ब्रैंडन ने प्रियंका का स्वागत करते हुए उन्हें सिर्फ माला पहनाई थी।

आपको बता दें कि इन दिनों प्रियंका अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में निक जोनस के साथ क्वारेंटाइन कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वे वर्कआउट करते हुए नजर आ रही हैं। लेकिन इस दौरान उन्होंने वेट लिफ्टिंग के लिए डम्बल्स की बजाए एक क्यूट बच्ची को चुना। उनका ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।