

- प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की फोटो
- लॉकडाउन में साड़ी पहन हुईं तैयार
- पति निक जोनस के साथ दिया पोज
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उनके चर्चे हैं। प्रियंका भले ही देश से दूर हो, लेकिन दिल से वे आज भी देसी गर्ल ही हैं। इन दिनों लॉकडाउन में वे निक जोनस के साथ अपने लॉस एंजेलिस वाले घर पर हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर निक के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में प्रियंका ने एक नई तस्वीर पोस्ट की है। इसमें वे निक के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। खास बात ये है कि इस फोटो में प्रियंका ने साड़ी पहनी हुई है। इतने वक्त से लॉकडाउन के चलते प्रियंका घर पर ही हैं। वे भी सबकी तरह तैयार होना और बाहर निकलना मिस कर रही हैं। इसी के चलते वे घर पर ही साड़ी पहनकर तैयार हुईं।
प्रियंका ने फोटो शेयर कर लिखा कि महसूस किया कि साड़ी पहननी चाहिए। इसलिए मैंने घर पर ही साड़ी पहन ली। सबको मिस कर रही हूं। इस फोटो में वे एक खूबसूरत ब्लू साड़ी में नजर आ रही हैं, जिस पर फ्लोरल प्रिंट है। इसके साथ उन्होंने वाइट ब्लाउज कैरी किया है। पीसी ने अपने लुक को चूड़ियों से एक्सेसराइज किया है। इस दौरान वे डार्क लिपस्टिक में बेहद कमाल की लग रही हैं। फोटो में वे निक के साथ पोज दे रही हैं।
बता दें कि कोरोना वायरस की इस जंग में प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ मिलकर 10 संस्थाओं में दान किया है। जिसमें पीएम-केयर्स फंड के अलावा यूनिसेफ, गुंज, फीडिंग अमेरिका, नो किड हंगरी, गिव इंडिया जैसी संस्थाएं शामिल हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी।