लाइव टीवी

Mandakini Biography: बोल्‍ड सीन से मंदाक‍िनी बनी थीं सनसनी, दाउद से नाम जुड़ने के बाद की 'मर्फी बेबी' से शादी

Updated Oct 13, 2020 | 12:02 IST

Mandakini Dawood : मंदाक‍िनी यानी यास्‍मीन को 22 साल की उम्र में राज कपूर ने राम तेरी गंगा मैली में चांस द‍िया था। कुछ साल बाद उनका नाम दाउद से जुड़ा। बाद में उन्‍होंने मर्फी रेड‍ियो के चाइल्‍ड मॉडल से शादी की।

Loading ...
Mandakini Biography
मुख्य बातें
  • मंदाकिनी ने फिल्म राम तेरी गंगा मैली से काफी शोहरत बटोरी
  • मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ भी जुड़ा
  • शादी के बाद मंदाकिनी बौद्ध भिक्षु बन गईं

साल 1985 में राज कपूर की फिल्‍म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्‍ट्रेस मंदाकिनी को लोग आज भी भूल नहीं पाये हैं। 80 के दशक में बॉलीवुड में एंट्री करने वाली मेरठ की यास्‍मीन जोसेफ को जब फिल्‍मों में काम नहीं मिला तो उन्‍होंने अपना नाम बदल दिया और वो बन गई बॉलीवुड सेंसेशन गर्ल मंदाकिनी। पर क्‍या आप को पता है कि मंदाकिनी को अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाउद से रिश्‍तों के चलते भी कई अखबारों की सुर्खियों में रहीं।

22 साल की उम्र में दी सुपरहिट फिल्म
एक ज़माने में बॉलीवुड में खासी चर्चा बटौरने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी ने सिर्फ 22 साल की उम्र में ही बॉलीवुड के सबसे बड़े निर्देशक राज कपूर के साथ फ़िल्म राम तेरी गंगा मैली की थी। इस फिल्म से मंदाकिनी ने बहुत सफलता हासिल की। फ‍िल्‍म में दो जगह उनको सेमी न्‍यूड द‍िखाया गया था ज‍िसकी चर्चा आज भी होती है। वहीं सफेद साड़ी में झरने के नीचे नहाने का सीन आज भी बॉलीवुड के सबसे बोल्‍ड दृश्‍यों में ग‍िना जाता है। 

यूं मिला ‘राम तेरी गंगा मैली’ में रोल
राज कपूर अपनी फिल्म के लिए एक नॉर्थ इंडियन लड़की को अपनी अगली फिल्म के लिए ढूंढ रहे थे। इसके बाद मंदाकिनी की मुलाकात राज कपूर से हुई। जब उन्होंने यासमीन का स्क्रीन टेस्ट लिया तो उस रोल के लिए वो राज कपूर को पसंद आ गईं और उन्होंने फौरन उन्हें अपनी फिल्म में लेने का फैसला कर लिया। इस तरह यासमीन को फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में गंगा का रोल मिल गया।


 
दाउद के साथ एक फोटो में नजर आने पर मचा बवाल
मंदाकिनी को याद करने की दूसरी वजह फिल्मी नहीं उनका दाउद इब्राहिम से कनेक्शन है। 1994 में लीक हुई एक फोटो में मंदाकिनी दाउद के साथ नजर आईं थीं। जिसके बाद वो अचानक ही बॉलीवुड के गलियारों में दाउद की गर्लफ्रेंड बनकर छा गई। 

काम नहीं मिलने पर गाना भी गाया
खबरें यहां तक आईं कि दाउद के चलते ही कई फिल्मों में मंदाकिनी को लिया गया। बदनामी तो हुई तो काम मिलना बंद हो गया। फिर मंदाकिनी ने गाना शुरू किया। उन्होंने दो एलबम निकाले। नो वैकेंसी और शंबाला। दोनो बुरी तरह पिट गये। कहा तो ये भी जाता था कि मंदाकिनी जब भी दुबई जाती थीं तो वो दाउद के विला पर ही रुकती थीं। हालांक‍ि एक इंटरव्यू में मंदाकिनी ने कहा था मुझे समझ नहीं आता कि दाऊद के साथ मेरा नाम कब तक जुड़ता रहेगा। कई बार मैं कह चुकी हूं कि दाऊद से कभी मेरा रोमांटिक रिलेशनशिप में नहीं रहा।

फिर 1990 में रचाई शादी
मंदाकिनी ने 1990 में डॉ काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी कर ली। ठाकुर 70 से 80 के दशक में मर्फी रेडियो के प्रिंट ऐड में नजर आते थे। ठाकुर बाद में बौद्ध भिक्षु बन गए। मंदाकिनी से शादी के बाद भी उन्होंने धार्मिक राह नहीं छोड़ी। इन दोनों के दो बच्चे हुए। बेटा रब्बील और बेटी राब्जे। अब मंदाकिनी और उनके पति मुंबई में एक तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाते हैं। इसके अलावा मंदाकिनी तिब्बत योगा भी सिखाती हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।