![Mouni Roy Hot pics](https://s.timesnowhindi.com/s/v1/img/c_tnhplaceholder.png)
![Mouni Roy Hot pics Mouni Roy Hot pics](https://i.timesnowhindi.com/stories/Mouni_Roy_Hot_pics_Viral.jpg?tr=w-400,h-300,fo-auto)
- इन दिनों छुट्टियां मना रही हैं अदाकारा मौनी रॉय
- इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय ने शेयर कीं हॉट फोटोज
- दो घंटे से कम समय में आए दो लाख से ज्यादा व्यूज
Mouni Roy Hot pics: टीवी से सिनेमा का सफर तय करने वाली अदाकारा मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर हॉट फोटोज शेयर कर सनसनी मचा दी है। इन तस्वीरों में मौनी का आउटफिट और उनका अंदाज बेहद बोल्ड नजर आ रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि साइकिल पर बैठकर मौनी रॉय पोज देती हुई बेहद हॉट नजर आ रही हैं। फैंस को मौनी रॉय का यह हॉट अंदाज काफी पसंद आ रहा है, तभी तो एक घंटे में सवा 2 लाख से ज्यादा यूजर्स ने तस्वीरों को लाइक किया है।
अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अदाकारा मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अलग अलग पोज में पांच तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों के साथ मौनी ने शानदार कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है- लॉफटर, फूड और बुक्स...। मौनी के इस अंदाज पर आमना शरीफ, दृष्टि धामी, शमिता शेट्टी जैसी अदाकाराओं ने रिएक्ट किया है।
सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं मौनी
मौनी रॉय सोशल मीडिया पर सबसे अधिक एक्टिव रहने वाली अदाकाराओं में से एक हैं। इंस्टाग्राम पर 14.2 मिलियन से अधिक की फैन फॉलोइंग रखने वाली मौनी आए दिन हॉट फोटो और वीडियोज शेयर करती हैं। उनकी पोस्ट को लाखों लोग घंटे भर में पसंद कर लेते हैं। हाल ही में उन्होंने पूल में चिल करते हुए बिकिनी फोटो शेयर की थी।
28 सितंबर 1985 को बंगाल के कूच बिहार पैदा हुईं मौनी रॉय ने क्योंकि सास भी कभी बहू सीरियल में कृष्णा तुलसी के रोल से डेब्यू किया था और उसके बाद वह कस्तूरी, दो सहेलियां, देवों के देव महादेव जैसे टीवी शोज में नजर आई थीं।
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो मौनी ने साल 2018 में फिल्म गोल्ड से फिल्मों में कदम रखा था। इसके अलावा उनकी दो और फिल्म RAW और मेड इन चाइना आ चुकी हैं। अब मौनी, अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। मौनी ने छोटे पर्दे पर अपनी अलग पहचान बनाई और घर-घर में पॉपुलर हुईं।