लाइव टीवी

'महाभारत' के भीष्म पितामह का सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना, शो फिर से दिखाए जाने को लेकर कही ये बात

Updated Apr 05, 2020 | 10:31 IST

Mukesh Khanna Takes a dig at Sonakshi Sinha: महाभारत में भीष्म पितामह का रोल निभाने वाले मुकेश खन्ना ने हाल ही में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना साधा।

Loading ...
Mukesh Khanna and Sonakshi Sinha
मुख्य बातें
  • महाभारत में भीष्म पितामह बने मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा पर साधा निशाना
  • मुकेश खन्ना ने कहा कि महाभारत- रामायण को फिर से दिखाने पर लोगों को होगा फायदा
  • मालूम हो कि दूरदर्शन पर रामायण- महाभारत को फिर से दिखाया जा रहा है

कोरोना वायरस ने दुनिया को अपनी चपेट में लिया हुआ है और भारत में भी यह अब तेजी से फैलता जा रहा है। देश में अब तक इसके 3 हजार मामले सामने आ चुके हैं। इसे बढ़ने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन किया गया है जिसके चलते लोग अपने घरों में ही रह रहे हैं। जिसके बाद लोगों की डिमांड पर एक बार फिर से रामायण और महाभारत को शुरू किया गया है। इन्हें लोग पसंद भी कर रहे हैं और अपने परिवार संग देखकर पुराने दिनों को याद कर रहे हैं। 

महाभारत में भीष्मपितामह का रोल निभाने वाले एक्टर मुकेश खन्ना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने इन पौराणिक कथाओं पर आधारित शो के फिर से दिखाए जाने पर खुशी जताई साथ ही सोनाक्षी सिन्हा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह कई लोगों के लिए उपयोगी होगा जिन्होंने पहले यह नहीं देखा है। यह सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों की भी मदद करेगा जिन्हें हमारी पौराणिक गाथाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनके जैसे लोगों को यह नहीं पता कि हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे।'

मुकेश खन्ना ने कहा कि एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़कों से पूछा जाता है कि कंस किसके मामा थे तो वो इसका जवाब देने से डरते हैं। तो वहीं किसी ने दुर्योधन कहा तो किसी और ने कोई दूसरा गलत जवाब दिया। 

सोनाक्षी नहीं दे पाईं थीं ये जवा

सोनाक्षी कौन बनेगा करोड़पति 11 में आईं थीं, जहां वो कर्मवीर रूमा देवी की मदद करने के लिए हॉट सीट पर बैठी थीं। इस दौरान उनसे 1 लाख 60 हजार रुपए का सवाल पूछा गया कि रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे? चार ऑप्शन थे- सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता और राम। सोनाक्षी ने पहले तो जवाब में सीता कहा लेकिन बाद में एक्सपर्ट एडवाइज लाइफलाइन का सहारा लिया। इसे लेकर सोनाक्षी को सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल किया गया था। 

सास- बहू सीरियल ने इस पीढ़ी को किया खराब

मुकेश खन्ना ने कहा कि रामायण औ महाभारत को भूल जाइए लेकिन हम बुनियाद, देख भाई देख और नुक्कड़ जैसे पुराने सीरियल को देखें तो वो पौराणिक नहीं थे लेकिन अच्छे थे। हां मुझे लगता है सास बहू सागा ने टीवी देखने वाली पीढ़ी को नष्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।