लाइव टीवी

ऋषि कपूर के निधन पर आलिया भट्ट ने लिखा था इमोशनल पोस्ट, नीतू कपूर ने दिया ये जवाब

Updated May 03, 2020 | 19:10 IST

Alia Bhatt Post: ऋषि कपूर के निधन के बाद आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखा था। अब आलिया भट्ट की पोस्ट पर नीतू कपूर ने कमेंट किया है। जानिए क्या लिखा नीतू कपूर ने...

Loading ...
Alia Bhatt, Neetu Kapoor
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट मुश्किल की घड़ी में कपूर फैमिली के साथ खड़ी रहीं।
  • ऋषि कपूर के निधन के बाद आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखा था।
  • नीतू कपूर ने आलिया के पोस्ट पर कमेंट किया है।

मुंबई. ऋषि कपूर के निधन के बाद से उनका परिवार जहां सदमे में हैं। वहीं, रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी टूट गई हैं। आलिया भट्ट मुश्किल की घड़ी में कपूर फैमिली के साथ खड़ी रहीं। आलिया ने ऋषि कपूर के निधन के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा था। इस पर नीतू कपूर ने कमेंट किया है। 

आलिया भट्ट की पोस्ट पर कमेंट करते हुए नीतू सिंह ने लिखा- 'लव यू।' इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाया है। आलिया भट्ट ने इस कमेंट के जवाब में लिखा- सबसे ज्यादा। आपको बता दें कि ऋषि कपूर के इलाज के दौरान आलिया रणबीर के साथ अक्सर न्यूयॉर्क जाया करती थीं। 

ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इन फोटोज में आलिया भट्ट नीतू कपूर को संभालती हुई नजर आ रही थीं। इसके अलावा आलिया भी फूट-फूटकर रो रही  थीं। 

ये लिखा था आलिया भट्ट ने 
आलिया भट्ट ने ऋषि कपूर के लिए पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि-'मैं इस खूबसूरत शख्सियत के बारे में क्या कह सकती हूं, जो मेरे जीवन में इतना प्यार और अच्छाई लेकर आए। आज हर कोई लेजेंड ऋषि कपूर का जिक्र कर रहा है।' 

आलिया लिखती हैं- 'पिछले दो सालों में मैंने उन्हें एक दोस्त की तरह पाया है। वो एक चाइनीच फूड लवर, सिनेमा लवर, एक फाइटर, एक लीडर, एक बेहतरीन स्टोरीटेलर, एक बेहद ही उत्साही व्यक्ति और पिता थे। जो भी प्यार मुझे उनसे मिला है मैं हमेशा उसे संजो के रखुंगी। वो सबको परिवार की तरह फील कराते थे। हम आपको हमेशा याद करेंगे ऋषि अंकल।'

रिद्धिमा कपूर को किया था वीडियो कॉल 
आलिया भट्ट अंतिम संस्कार के वक्त वीडियो कॉल करते हुए नजर आ रही थीं। आलिया भट्ट रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर सहानी को वीडियो कॉल कर रही थीं। कपूर फैमिली के एक करीबी ने बताया है पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रिद्धिमा कपूर साहनी जल्द से जल्द पहुंचना चाहती थीं। 

ऋषि कपूर का जल्द से जल्द अंतिम संस्कार होना था। ऐसे में नीतू कपूर ने आलिया भट्ट से रिद्धिमा को फेस टाइम पर लेने के लिए कहा था। ताकि वो अपने पिता के अंतिम पलों को देख सके। करीबी ने कहा कि इसमें कोई दुरव्यवहार नहीं था और ना ही असंवेदनशीलता थी। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।