लाइव टीवी

आलिया भट्ट ने माना था नीतू कपूर का ऑर्डर, ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में इसलिए लगाना पड़ा वीडियो कॉल

Updated May 01, 2020 | 21:39 IST

Alia Bhatt Face Timing Controversy In Rishi Kapoor Funeral : ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में आलिया भट्ट वीडियो कॉल करती दिखी थीं। अब इस मामले पर कपूर फैमिली के एक करीबी ने बात की है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार।
मुख्य बातें
  • लॉकडाउन की वजह से चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार किया गया।
  • ऋषि कपूर को उनके बेटे रणबीर कपूर ने मुखाग्नि दी।
  • कपूर फैमिली के साथ अंतिम संस्कार के वक्त आलिया भट्ट भी मौजूद रहीं।

ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे। 30 अप्रैल की सुबह उन्‍होंने आखिरी सांस ली। लॉकडाउन की वजह से चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार किया गया। ऋषि कपूर को उनके बेटे रणबीर कपूर ने मुखाग्नि दी। वहीं नीतू कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, अभिषेक बच्चन के साथ आलिया भट्ट शमशान घाट में मौजूद रहीं। 
ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के वक्त की जो तस्वीरें सामने आई थीं उसमें आलिया भट्ट, कपूर फैमिली के साथ इस दुखद घड़ी में कंधे से कंधा मिलाए खड़ी दिखी थीं। तस्वीरों में आलिया भट्ट ना सिर्फ नीतू कपूर को संभालती नजर आई थीं बल्कि वो हाथ में फोन लेकर वीडियो कॉल भी करती दिखी थीं।


जी हां, आलिया भट्ट अंतिम संस्कार के वक्त वीडियो कॉल कर रही थीं। इस बात के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट पर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। अब कपूर फैमिली के एक सदस्य में इस पूरे मामले को लेकर बात की है। 


कपूर फैमिली के एक करीबी ने बताया है पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रिद्धिमा कपूर साहनी जल्द से जल्द पहुंचना चाहती थीं। इसलिए वो दिल्ली से मुंबई पहुंचने के सफर पर निकल चुकी थीं। हालांकि वक्त की कमी के कारण ऋषि कपूर का जल्द से जल्द अंतिम संस्कार होना था। ऐसे में नीतू कपूर ने आलिया भट्ट से रिद्धिमा को फेस टाइम पर लेने के लिए कहा था। ताकि वो अपने पिता के अंतिम पलों को देख सके। करीबी ने कहा कि इसमें कोई दुरव्यवहार नहीं था और ना ही असंवेदनशीलता थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।