लाइव टीवी

Neha Kakkar to Neena Gupta: नेहा कक्कड़ ही नहीं, शादी से पहले प्रेग्‍नेंट हो चुकी हैं ये एक्ट्रेसेज

Updated Dec 19, 2020 | 08:51 IST

नेहा कक्कड़ ने हाल ही में प्रेग्‍नेंसी की घोषणा की है। 25 अक्‍टूबर को शादी के बंधन में बंधने वाली नेहा बेबी बंप के साथ नजर आईं जिसके बाद यह चर्चा हो रही है कि नेहा शादी के वक्‍त प्रेग्‍नेंट थीं।

Loading ...
celebrities who got pregnant before marriage
मुख्य बातें
  • नेहा कक्कड़ ने हाल ही में प्रेग्‍नेंसी की घोषणा की है।
  • 25 अक्‍टूबर को शादी के बंधन में बंधने वाली नेहा बेबी बंप के साथ नजर आईं !
  • जिसके बाद यह चर्चा हो रही है कि नेहा शादी के वक्‍त प्रेग्‍नेंट थीं।

Actresses who got pregnant before marriage: नेहा कक्कड़ ने हाल ही में प्रेग्‍नेंसी की घोषणा की है। 25 अक्‍टूबर को शादी के बंधन में बंधने वाली नेहा बेबी बंप के साथ नजर आईं जिसके बाद यह चर्चा हो रही है कि नेहा शादी के वक्‍त प्रेग्‍नेंट थीं। नेहा कक्कड़ ने अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ शुक्रवार को इंस्‍टाग्राम पर फोटो शेयर कर ये गुड न्‍यूज फैंस के साथ साझा की।

तस्‍वीरों को देखकर साफ है कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्‍नेंट थीं। हालांकि नेहा कक्कड़ हिंदी सिनेमा की इकलौती शख्सियत नहीं हैं जो शादी से पहले प्रेग्‍नेंट हुईं। ऐसी अदाकाराओं की एक पूरी फेहरिस्‍त हैं। खासबात ये है कि इस फेहरिस्‍त में श्रीदेवी, नीना गुप्‍ता, नेहा धूपिया, सेलिना जेटली जैसी दिग्‍गज अदाकाराएं भी शामिल हैं। आइये एक नजर डालते हैं ऐसी अदाकाराओं पर-

श्रीदेवी
श्रीदेवी के बारे में भी कहा जाता है कि वो शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। श्रीदेवी ही अकेली ऐसी एक्ट्रेस थीं जिन्होंने शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की बात का खुलासा किया था। शादी के समय वह सात महीने की प्रेग्नेंट थीं।

सेलिना जेटली
इसी तरह अभिनेत्री सेलिना जेटली ने बॉयफ्रेंड पीटर से तुरंत शादी के कुछ समय बाद ही जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद पता चला कि शादी के वक्‍त वह प्रेग्‍नेंट थीं। 

नीना गुप्‍ता
'बधाई हो' फेम एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी शादी से पहले गर्भवती थीं। क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ वह लंबे समय तक र‍िलेशन में थीं। विवियन ने अपनी पहली पत्नी को नहीं छोड़ा और नीना ने भी दूसरी शादी नहीं की। उनकी बेटी मसाबा फेमस डिजाइनर हैं। 

नेहा धूपिया 
नेहा धूपिया ने साल बॉयफ्रेंड अंगद बेदी से 10 मई साल 2018 को गुपचुप दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी कर ली थी। इसके बाद खुद अंगद बेदी ने कबूला था कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी। 

महिमा चौधरी
अभिनेत्री महिमा चौधरी ने 2006 में आर्किटेक्ट बॉबी मुखर्जी से शादी की और 2013 में उनसे अलग हो गईं। कहा जाता है कि वो भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं।

कोंकणा सेन
कोंकणा सेन ने एक्टर रणवीर शोरी से 3 सितंबर 2010 को शादी की थी। शादी के 6 महीने बाद ही कोंकणा ने एक बेटे को जन्म दिया। 2015 में दोनों का तलाक हो गया।

अमृता अरोड़ा
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की बहन एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा भी शादी से प्रेग्नेंट थी। उन्‍होंने 4 मार्च 2009 में बिजनेसमैन शकील लदाक से शादी की थी। 

कल्कि कोचलिन
कल्कि कोचलिन अनुराग कश्यप से तलाक के बाद लंबे वक्त से इजराइली क्लासिकल पियानिस्ट ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग को डेट कर रही हैं। कल्कि अभी अपने बॉयफ्रेंड से शादी नहीं रचाई हैं लेकिन वह उनके बच्चे की मां जरूर बन गई हैं। 

लीजा हेडन 
फिल्म 'क्वीन' की एक्ट्रेस लीजा ने शादी से पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा कर दिया था और साल 2016 में ब्वॉयफ्रेंड दीनो लालवानी से शादी कर ली। 

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स 
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने भी शादी से पहले ही बेटे को जन्म दिया था। अर्जुन ने बेटे का नाम अरिक रामपाल रखा गया। 

एमी जैक्सन
एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने भी शादी से पहले अपने मंगेतर जॉर्ज पानायियोटौ के बेटे को जन्म दिया। एमी जैक्सन अपनी अक्सर अपनी बेबी बंप की तस्वीरें शेयर सोशल मीडिया पर सुर्खियां लूटती रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।