लाइव टीवी

Panipat BO Prediction: स‍िनेमाघर में कार्तिक आर्यन से होगी अर्जुन की टक्‍कर, पहले द‍िन इतना कमा सकती है पानीपत

Updated Dec 05, 2019 | 12:28 IST

Panipat Box Office Prediction day 1: आशुतोष गोवारिकर की फ‍िल्‍म पानीपत 6 द‍िसंबर को र‍िलीज हो रही है। इस फ‍िल्‍म में अर्जुन कपूर और संजय दत्‍त लीड रोल में नजर आएंगे। यह फ‍िल्‍म मराठा साम्राज्‍य की गौरव गाथा है।

Loading ...
Panipat Poster

Panipat Box Office Prediction day 1: जाने माने निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फ‍िल्‍म पानीपत 6 द‍िसंबर को र‍िलीज हो रही है। इस फ‍िल्‍म में बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन कपूर, संजय दत्‍त और कृति सेनन लीड रोल में नजर आएंगे। यह फ‍िल्‍म मराठा साम्राज्‍य की गौरव गाथा है। अर्जुन कपूर इस फ‍िल्‍म में मराठा योद्धा सदाशिव राव भाऊ का रोल निभा निभाएंगे, वहीं संजय दत्‍त अफगानिस्तान के दुर्रानी वंश के राजा अहमद शाह अबदाली का किरदार निभाएंगे। अहमद शाह अबदाली भारत वंश को अपने कब्‍जे में करने की मंशा लेकर आया था। इसके बाद उसका सामना पानीपत में मराठाओं से हुआ था। 

इस फ‍िल्‍म का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है और मीडिया स्‍क्रीनिंग में इसे अच्‍छे रिव्‍यूज भी मिले हैं। इस फ‍िल्‍म के गाने भी दमदार हैं, वहीं अपने अपने लुक में अर्जुन कपूर और संजय दत्‍त काफी प्रभावी नजर आ रहे हैं। हालांकि इस फ‍िल्‍म के साथ सिनेमाघरों में मुदस्‍सर अजीज के निर्देशन में बनी कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्‍या पांडे की पति पत्‍नी और वो भी रिलीज हो रही है। ऐसे में फ‍िल्‍म बिजनेस के जानकारों का मानना है कि इस क्‍लैश की वजह से फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन प्रभावित होगा। 

ट्रेड एनालिस्‍ट रोहित जायसवाल के अनुसार, पानीपत पहले दिन 4 से 6 करोड़ की कमाई कर सकती है, जोकि इस फ‍िल्‍म के ल‍िहाज काफी कम है। रोहित कम कलेक्‍शन के लिए क्‍लैश को ही वजह मान रहे हैं। 

वहीं जब टाइम्‍स नाउ हिंदी ने ट्रेड एनालिस्‍ट सुमित कादेल से बात की तो उनका अनुमान भी यही है कि फ‍िल्‍म 4 से 5 करोड़ रुपये का बिजनेस पहले द‍िन कर लेगी। हालांकि सुमित ने कम कलेक्‍शन की अलग वजह गिनाईं। उनका कहना है कि आशुतोष गोवारिकर की पिछली 4 फ‍िल्‍में खास अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं और दूसरी वजह ये कि पानीपत की कास्‍ट का अपना दमदार दर्शक वर्ग नहीं है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।