लाइव टीवी

शुरू हुई Saina Nehwal Biopic की शूटिंग, सेट से सामने आया परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो

Updated Nov 07, 2019 | 12:34 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि फिल्म में अपने किरदार को मजबूत बनाने के लिए एक्ट्रेस जमकर पसीने बहा रही हैं।

Loading ...
Parineeti Chopra video
मुख्य बातें
  • परिणीति चोपड़ा ने साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है
  • हाल ही में सेट से खास वीडियो सामने आया है
  • ये फिल्म अगले साल 2020 में रिलीज होगी

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अब तक बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। जल्द एक्ट्रेस साइना नेहवाल के किरदार में नजर आएंगी। साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म के लिए परिणीति कई महीनों से तैयारी में जुटी हुई हैं। बता दें कि एक्ट्रेस अपने किरदार को मजबूत बनाने के लिए लगातार बैडमिंटन खेल की प्रेक्टिस कर रही हैं। इस दौरान वो साइना नेहवाल से भी खास ट्रेनिंग लेती नजर आईं।

हाल ही में परिणीति चोपड़ा रमेश ठाकुर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स पहुंची थी। जहां वो साइना बनने के लिए लगातार प्रैक्टिस करती नजर आईं। बता दें कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में परिणीति टी-शर्ट और शॉट्स में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में एक और शख्स नजर आ रहा है।

माना जा रहा ये शख्स फिल्म में ट्रेनर की भूमिका निभा रहे हैं। वीडियो में एक्टर पहले नॉर्मल दौड़ लगाते हैं लेकिन बाद में दोनों तेजी से भागने लगते हैं। 

बता दें कि बीते दिनों एक्ट्रेस ने बताया कि वो बाकी ट्रेनिंग के लिए नवी मुंबई के रामशेथ ठाकुर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में ही रहेंगी। जिससे वो सही तरीके से प्रैक्टिस कर सकें। इसके अलावा उन्होंने बताया था कि घर से लोकेशन तक जाने-आने में कम से कम चार से पांच घंटे बर्बाद हो जाते थे। ऐसे में अगर वो वहां रहेंगी तो समय के साथ-साथ उन्हें आराम करने का भी मौका मिलेगा।

वहीं फिल्म को अमोल गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म अगले साल तक रिलीज कर दी जाएगी। परिणीति से पहले ये रोल श्रद्धा कपूर को ऑफर की गई थी। जिसकी तैयारी उन्होंने शुरू भी कर दी थी। लेकिन किन्हीं वजह से उन्होंने इस फिल्म से खुद को किनारा कर लिया और बाद में ये रोल परिणीति चोपड़ा को ऑफर हुई।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।