लाइव टीवी

11 साल तक चली थी पूजा भट्ट की शादी, इस एक्टर संग रहा अफेयर, जानें एक्ट्रेस से जुड़ी खास बातें

Updated Feb 24, 2022 | 08:21 IST

Pooja Bhatt Birthday: एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट का आज 50वां जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Pooja Bhatt
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस- डायरेक्टर पूजा भट्ट का आज 50वां जन्मदिन है।
  • पूजा ने 17 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू किया था।
  • जन्मदिन के मौके पर जानें पूजा भट्ट की जिंदगी से जुड़ी खास बातें।

Pooja Bhatt Turns 50: बॉलीवुड एक्ट्रेस, डायरेक्टर और फिल्म मेकर पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) का आज जन्मदिन है और वो 50 साल की हो गईं हैं। पूजा का जन्म 24 फरवरी 1972 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) और किरण भट्ट के घर हुआ था। भट्ट परिवार में जन्मीं पूजा फिल्ममेकर महेश भट्ट की पहली संतान हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें। 

पूजा भट्ट की जिंदगी से जुड़ी खास बातें

महेश भट्ट और किरण भट्ट के घर जन्म

पूजा भट्ट का जन्म महेश भट्ट और किरण भट्ट के घर हुआ था। उनकी मां का असली नाम लॉरेन ब्राइट था। पिता की तरफ से पूजा आधी गुजराती और आधी मुस्लिम हैं जबकि मां की तरफ से अंग्रेजी, स्कॉटिश, अर्मेनियाई हैं।

बॉलीवुड डेब्यू

पूजा ने साल 1989 में फिल्म डैडी से एक्टिंग डेब्यू किया था, जिसके डायरेक्टर उनके पिता महेश भट्ट थे। इस समय पूजा केवल 17 साल की थीं। उन्होंने दिल है कि मानता नहीं, सड़क और जख्म जैसी हिट फिल्मों में काम किया। 

Also Read: भट्ट परिवार पर रणवीर शौरी ने लगाया बदनाम करने का आरोप, बोले- पूजा भट्ट बिना पिए ही करती थीं ये काम

कई नामी एक्टर्स संग किया काम

पूजा भट्ट अपने जमाने की सफल अभिनेत्रियो की लिस्ट में शामिल थीं। उन्होंने बॉलीवुड के नामी एक्टर्स संग काम किया जिसमें संजय दत्त, आमिर खान और शाहरुख खान जैसे एक्टर्स का नाम शामिल है। पूजा ने बॉलीवुड को कई अच्छी और हिट फिल्में दीं। 

सौतेली बहनों संग रिश्ते

महेश भट्ट और लॉरेन ब्राइट के दो बच्चे हैं एक बेटी पूजा भट्ट और बेटा राहुल भट्ट। बाद में महेश भट्ट लॉरेन से अलग हो गए और उन्होंने एक्ट्रेस सोनी राजदान से शादी कर ली। महेश भट्ट और सोनी राजदान की दो बेटियां हैं एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट। पूजा और उनकी दोनों सौतेली बहनों आलिया और शाहीन के रिश्ते की बात करें तो वो काफी अच्छे हैं। वो कई बार साथ में समय बिताते हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 

Also Read: संजय दत्त को किस करने से पहले घबरा रही थीं पूजा भट्ट, पिता महेश भट्ट ने साइड में जाकर दी ये सलाह

रणवीर शौरी संग था रिलेशनशिप

पूजा भट्ट का नाम अभिनेता रणवीर शौरी के साथ जुड़ चुका है। दोनों कई साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी थे। जानकारी के मुताबिक फिल्म जिस्म के दौरान  दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। बाद में दोनों के बीच लड़ाई- झगड़े शुरू हो गए जिसके चलते उन्हें यह रिश्ता खत्म करना पड़ा। 

11 साल चली शादी

पूजा के बारे में यह बात कम ही लोग जानते हैं कि वो शादीशुदा रह चुकी हैं। पूजा ने साल 2003 में मनीष मखीजा से शादी की थी। दोनों 11 साल तक शादीशुदा रहे लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया। 

कई फिल्में की हैं डायरेक्ट

पूजा ने 1996 में अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'पूजा भट्ट प्रोडक्शंस' लॉन्च की थी। पूजा ना केवल एक्टर बल्कि डायरेक्टर भी हैं। एक निर्देशक के रूप में उन्होंने हॉलिडे (2006), धोखा (2007), कजरारे (2010) और जिस्म 2 (2012) और पाप समेत पांच फिल्में हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।