लाइव टीवी

मारपीट में जख्‍मी पूनम पांडे अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने पति सैम बॉम्बे को किया गिरफ्तार

Updated Nov 09, 2021 | 07:21 IST

पूनम पांडे ने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ मारपीट की शिकायत की जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती है।

Loading ...
Poonam Pandey with Husband Sam Bombay
मुख्य बातें
  • पूनम पांडे ने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ दर्ज करवाई मारपीट की शिकायत।
  • मुंबई पुलिस ने सैम बॉम्बे को किया गिरफ्तार।
  • जानकारी के मुताबिक पूनम पांडे अस्पताल में भर्ती हैं।

पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे को मुंबई पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पूनम ने पति के खिलाफ मारपीट करने को लेकर शिकायत की थी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने सैम बॉम्बे को गिरफ्तार किया। मालूम हो कि दोनों ने पिछले साल सितंबर महीने में शादी की थी।

यह पहली बार नहीं है जब पूपहले भी लगाया था आरोपनम ने अपने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज करवाया हो। शादी के 12 दिन बाद ही गोवा में हनीमून के दौरान पूनम ने सैम पर छेड़छाड़ करने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। 

पिछले साल हुई थी शादी

बता दें कि पूनम ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी थी कि वो शादी के बंधन में बंध गई हैं। पूनम ने बताया था कि ये शादी उनके बांद्रा स्थित घर पर हुई, जो एक प्राइवेट सेरेमनी थी। उनका कहना था कि कोरोना के कारण इस शादी को काफी प्राइवेट रखा गया था जिसमें केवल परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे।

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी 

पूनम पांडे ने सैम संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया था, 'मैं सैम को तीन साल से जानती हूं। हम पिछले दो साल से लिव इन में रह रहे हैं। मेरी और सैम की मुलाकात एक प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी। इसके बाद सभी कुछ एक रोमांटिक बॉलीवुड फिल्म की तरह हुआ।हम दोनों कई मामलों में एक जैसे हैं। वह मेरा बेस्ट फ्रेंड है। सबसे अच्छी बात ये है कि हम दोनों इतने करीब हैं कि एक दूसरे के मन में क्या है,  इसे काफी अच्छी तरह से पढ़ लेते हैं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।