लाइव टीवी

Priyanka-Nick Video: न्यूईयर पार्टी में Kiss करते दिखे प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, वायरल हो रहा रोमांटिक वीडियो

Updated Jan 02, 2020 | 11:52 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Nick Jonas Priyanka Chopra Romantic Video: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का एक रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक-प्रियंका शैंपेन पीते और किस करते नजर आ रहे हैं....

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस।
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार द स्काई इज पिंक में देखा गया था।
  • प्रियंका अब जल्द द वाइट टाइगर में नजर आने वाली हैं।
  • प्रियंका फिल्म में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते हैं। कपल की इन तस्वीरों पर फैन्स ढेर सारा प्यार लुटाते हैं। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का एक रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक-प्रियंका एक-दूसरे को स्टेज पर खड़े होकर किस करते नजर आ रहे हैं। दोनों का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।  
दरअसल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में शानदार तरीके से न्यूईयर 2020 की फ्लोरिडा में पार्टी की। यहां पर जोनस ब्रदर्स का म्यूजिक कॉन्सर्ट रखा गया था। जिसमें प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर भी पहुंचीं। निक, केविन और जो में मंच पर शानदार परफॉर्मेंस दी। इस दौरान प्रियंका, डेनियल और सोफी टर्नर सभी को चियर करते दिखाई दिए।


जैसे ही घड़ी में 12 बजे प्रियंका-सोफी ने जोनस ब्रदर्स को स्टेज पर जॉइन किया। सभी ने मिलकर शैंपेन खोली और इसी तरह से नए साल का स्वागत किया। इसी दौरान स्टेज पर निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा एक-दूसरे के साथ किसिंग मूमेंट शेयर करते दिखे। साथ ही सोफी और जो ने भी स्टेज पर किस किया। 


प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार द स्काई इज पिंक में देखा गया था। फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छी सराहना मिली थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये कमाल नहीं दिखा सकी। प्रियंका अब जल्द द वाइट टाइगर में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ पहली बार राजकुमार राव स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।