लाइव टीवी

जब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में शर्मिंदा होने से बची प्रियंका चोपड़ा, स्टेज पर गिरने वाली थी ड्रेस

Updated Nov 06, 2020 | 22:00 IST

Priyanka Chopra Miss World 2000: प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। 20 साल बाद प्रियंका चोपड़ाने बताया कि वह इस प्रतियोगिता में वॉर्ड्रोब मालफंक्शन का शिकार होने वाली थीं। 

Loading ...
Priyanka Chopra
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।
  • प्रियंका ने कहा इस प्रतियोगिता में वॉर्ड्रोब मालफंक्शन का शिकार होने वाली थीं। 
  • प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला का भी किस्सा शेयर किया है।

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर पूरे देश का गौरव बढ़ाया था। 20 साल बाद प्रियंका चोपड़ाने बताया कि वह इस प्रतियोगिता में वॉर्ड्रोब मालफंक्शन का शिकार होने वाली थीं। 

प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू में कहा था कि, साल 2000 में मैंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। मेरी ड्रेस एक टेप से जुड़ी हुई थी। प्रतियोगिता खत्म होते तक ये टेप काफी ढीला हो गया था। 

बकौल प्रियंका चोपड़ा- ' ये काफी स्ट्रेस से भरा हुआ था। रैंप वॉक करते हुए मैं पूरा वक्त नमस्ते कर रही थीं। लोगों का लग रहा था मैं नमस्ते कर रही थीं पर मैं हाथ जोड़ते हुए अपनी ड्रेस को संभाल रही थी।'

मेट गाला का बताया किस्सा
प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला का भी किस्सा शेयर किया है। प्रियंका ने बताया कि- 'साल 2018 मेट गाला में मैंने रैल्फ लॉरेन की ड्रेस पहनी हुई थी। ये ड्रेस बेहद टाइट थी। इस कारण मैं खाना भी नहीं खा पाईं थीं।'

बकौल प्रियंका चोपड़ा- 'ड्रेस के कारण मैं सांस भी नहीं ले पा रही थी। ऐसा लग रहा था कि मेरी रिब्स रीशेप हो गई है। मुझे डिनर में बैठना भी मुश्किल हो गया था। उस रात मैं ठीक से खाना भी नहीं खा सकी थीं।' 

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
प्रियंका चोपड़ा जल्‍द ही प्रतिभाशाली कलाकार राजकुमार राव के साथ स्‍क्रीन पर नजर आने वाली हैं। नेटफ्लिक्स पर आने वाली फ‍िल्‍म ‘द व्हाइट टाइगर’ में दोनों एक दूसरे के अपोजिट हो सकते हैं।

नेटफ्लिक्स ने इसके लिए दोनों का फर्स्ट लुक शेयर किया है। फर्स्‍ट लुक देखकर फैंस उत्‍साहित हैं और उन्‍हें इसकी रिलीज का इंतजार है। यह फिल्म अरविंद अडिगा की पुस्‍तक द व्हाइट टाइगर पर बनाई गई है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।