लाइव टीवी

लॉकडाउन में Priyanka Chopra ने Nick Jonas संग अकेले बिताया समय, पति के बारे में पता चली ये बात

Updated Oct 26, 2020 | 13:08 IST

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस से शादी की थी। प्रियंका ने हाल ही में बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्हें अपने पति के बारे में क्या पता चला।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Priyanka Chopra and Nick Jonas
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने बताया लॉकडाउन में पति निक जोनस के बारे में क्या पता चला।
  • प्रियंका ने बताया कि लॉकडाउन में उन्होंने कैसे समय बिताया।
  • मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में जोधपुर में शादी की थी।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट द मैट्रिक्स 4 पर काम कर रही हैं, जिसके लिए वो यूरोप में हैं और सेट पर लौटकर काफी खुश हैं। प्रियंका लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर में लंबे समय तक अपने पति निक जोनस के साथ क्वारंटीन थीं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में निक के बारे में बात की। 

प्रियंका से पूछा कि निक के साथ अकेले आइसोलेशन में रहते हुए उन्होंने पति के बारे में क्या जाना? इसका जवाब देते हुए प्रियंका ने हंसते हुए कहा, 'यह कि उनके साथ इतना समय बिताने के बाद अभी भी मैं उनसे प्यार करती हूं। दुनियाभर में फैली महामारी के चलते हमारा शेड्यूल एक जैसा हुआ है। हमने नए घर में शिफ्ट किया था तो हमारे पास इसे साथ में करने का समय था।'

बायोग्राफी का नाम 'Unfinished' क्यों?

प्रियंका से पूछा गया का उन्होंने अपनी बायोग्राफी (जीवनी) का नाम अवफिनिश्ड (Unfinished) क्यों रखा? इसपर प्रियंका ने कहा, 'क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी में कई चीजों को अधूरा छोड़ा है और साथ ही ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जो मैं करना चाहती हूं। मुझे लगता है कि जिंदगी में चीजों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना ठीक है।'

कैसा था रुटीन

प्रियंका से उनके रुटीन के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा कि वो वर्कआउट करती थीं, उन्होंने अपने स्वास्थ्य और  सही खाने पर बहुत समय बिताया। प्रियंका ने बताया, 'मैं बहुत प्रोडक्टिव थी और इस दौरान मुझे बहुत समय मिला।' मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में निक जोनस ने शादी की थी। दोनों ने राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी जो काफी चर्चा में रही थी। 

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने अभी अपने किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है, हालांकि उन्होंने मैट्रक्स 4 की शूटिंग शुरू कर दी है।वो आखिरी बार सोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आईं थीं, जिसमें उनके अलावा एक्टर फरहान अख्तर और जायरा वसीम थीं। अब वो राजकुमार राव के साथ फिल्म द वाइट टाइगर में नजर आएंगी। इसके अलावा वो अमेरिकी एक्ट्रेस मिंडी कालिंग के साथ वेडिंग कॉमेडी फिल्म में दिखेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।