लाइव टीवी

Priyanka Chopra ने शेयर की 20 साल पुरानी फोटो, सफेद गाउन और मिस वर्ल्ड का ताज पहने आईं नजर

Updated Feb 14, 2020 | 07:34 IST

Priyanka Chopra Throwback Photo: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों चर्चा में हैं। एक्ट्रेस किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि एक तस्वीर को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि उनकी ये तस्वीर 20 साल पुरानी है। 

Loading ...
Priyanka Chopra
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है।
  • प्रियंका की ये तस्वीर 20 साल पुरानी है।
  • एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थी।

बॉलीवुड की देसी गर्ल फिल्मों से भले ही दूर हैं, लेकिन आए दिन चर्चा में छाई रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का ताज पहना था। उस वक्त मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका रातों रात स्टार बन गईं, इसके अलावा बॉलीवुड में भी उनका करियर भी काफी शानदार रहा। वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक ग्लोबल आइकन भी हैं। फिल्मों के अलावा प्रियंका सोशल एक्टिविटी में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा यूनीसेफ (UNICEF) की गुडविल एंबेसडर भी हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर तब की है जब उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। इस तस्वीर में वो सफेद रंग के गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और उनके सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज लगा हुआ है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-TBT 18 में मिस वर्ल्ड, साल था 2000 वाओ। ऐसा लगता है जैसे ये कल ही हुआ था, मैं ये सपना जी रही हूं। 20 साल बाद भी स्थिति को बदलने के लिए मेरा उत्साह उतना ही मजबूत है और मैं जो कुछ भी करती हूं उसके मूल को समझते हुए करती हूं। 

उन्होंने आगे कहा कि मुझे सच में विश्वास है कि लड़कियों में बदलाव लाने की शक्ति है यदि उन्हें वे अवसर मिलें जिनके लिए वो हकदार हैं। प्रियंका की ये तस्वीर खूब पसंद की जा रही है। ये पहली बार नहीं जब प्रियंका ने लड़कियों के हक में बात की हो। वहीं एक्ट्रेस हर मुद्दें पर खुलकर बात रखती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आईं थीं। देसी गर्ल ने इस फिल्म से दो बाद बॉलीवुड में वापसी की थी।

फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म भले ही बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाल न दिखा पाई हो लेकिन दर्शकों को प्रियंका की एक्टिंग खूब पसंद आई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।