लाइव टीवी

Raj Kapoor Birthday: पिता के स्टूडियो में झाड़ू लगाते थे राज कपूर, हर महीने मिलती थी एक रुपए सैलरी

Raj Kapoor Birthday
Updated Dec 14, 2020 | 07:49 IST

बॉलीवुड के सबसे बड़े शो मैन राज कपूर की आज 96वीं जयंती है और इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें।

Loading ...
Raj Kapoor BirthdayRaj Kapoor Birthday
Raj Kapoor Birthday
मुख्य बातें
  • आज ही के दिन हुआ था शो मैन राज कपूर का जन्म
  • राज कपूर अपने पिता पृथवीराज कपूर के ऑफिस में 1 रुपए महीने सैलेरी में करते थे काम।
  • जानें राज कपूर की जिंदगी की से जुड़ी खास बातें।


मुंबई बॉलीवुड के सबसे बड़े शो मैन राज कपूर की आज 96वीं जयंती है। 14 दिसंबर 1924 को पृथ्वीराज कपूर के घर में जन्में राज कपूर की गिनती उन महान कलाकारों में होती है, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को विदेश तक पहुंचाया।

राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर भले ही फिल्मों के सबसे बड़े हीरो थे, लेकिन राज कपूर को अपनी अलग पहचान बनाने में काफी मेहनत करनी पड़ी थी। राज कपूर ने पहली नौकरी अपने पिता के स्टूडियो में की।

राज कपूर को 1 रुपए महीने सैलेरी मिला करती थी। राज कपूर स्टूडियो में झाड़ू लगाने का काम करते थे। यही नहीं कार होने के बावजूद राज कपूर को बचपन में भीगते हुए स्कूल जाना पड़ता था। 

Russia'

जब पिता ने नहीं दी कार
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा बताती हैं, 'राज कपूर बचपन में ट्राम से स्कूल जाते थे। एक दिन बहुत तेज बारिश हो रही थी। राज ने अपनी मां से पूछा कि क्या वो आज कार से स्कूल जा सकते हैं? 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'पृथ्वीराज कपूर ने जब ये सुना तो उन्होंने कहा इस बारिश में पानी के थपेड़े झेलते हुए स्कूल जाने में भी एक 'थ्रिल' है। उसको भी इसका एक्सपीरियंस लेने दो।' इसके बाद राजकपूर ने खुद कहा कि मैं ट्राम से स्कूल जाउंगा।'

जमीन पर सोते थे राज कपूर 
राज कपूर को हमेशा जमीन पर सोने की आदत है। राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा ने बीबीसी से बातचीत में बताया था कि राज कपूर जिस होटल में ठहरते उसके पलंग का गद्दा खींच कर जमीन पर बिछा लेते थे। 

ऋतु नंदा कहती हैं कि लंदन के मशहूर हिल्टन होटल में जब उन्होंने ये हरकत की तो होटल के मैनेजमेंट ने उन्हें चेताया कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। दोबारा यही हरकत दोहराने पर उन पर जुर्माना लगा दिया। राज कपूर पांच दिन उस होटल में रहे और रोज जुर्माना दिया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।