लाइव टीवी

Rakhi Sawant ने ससुराल से शेयर किया बेडरूम वीडियो, यूजर्स बोले- ये तो TikTok है

Updated Nov 01, 2019 | 20:04 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Rakhi Sawant Bedroom Video: राखी सावंत ने यूके स्थित अपनी ससुराल से एक बेडरूम वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिख रहे आलीशान घर को राखी सावंत अपना बता रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
राखी सावंत।
मुख्य बातें
  • राखी सावंत ने अपने ससुराल के बेडरूम का एक वीडियो शेयर किया है।
  • वीडियो में दिख रहे आलीशान घर को राखी अपना बता रही हैं।
  • राखी सावंत के मुताबिक ये वीडियो यूके स्थित उनके ससुराल वाले घर का है।

राखी सावंत अपनी गुपचुप शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में उन्होंने शादी के बाद पहला करवाचौथ व्रत रखा था और अब राखी सावंत ने अपने ससुराल के बेडरूम का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक आलीशान घर का हिस्सा नजर आ रहा है जिसे राखी सावंत अपना बता रही हैं। उन्होंने बताया है कि ये वीडियो यूके स्थित उनके ससुराल वाले घर का है। 
राखी सावंत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा घर, मैं अपने पति के दिल और घर की राजकुमारी हूं।' वीडियो में दिख रहा घर बेहद लग्जरियस है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने राखी की ये चोरी पकड़ ली है और उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दरअसल राखी सावंत वीडियो में दिखने वाले जिस घर को अपना बता रही हैं वो एक टिक टॉक वीडियो है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये घर वो पहले भी टिक टॉक पर देख चुके हैं। इसलिए उन्हें बेवकूफ बनाना बंद करें। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि बस करो राखी, ये होटल का रूम है।

 

राखी ने मुंबई के एक होटल में एनआरआई से शादी रचाई थी। राखी सावंत ने बताया था कि उनके पति का नाम रितेश है और वो यूके में रहते हैं। उन्होंने बताया था कि रितेश अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी में एम्प्लोई हैं। इस जानकारी के अलावा किसी को भी राखी के पति के बारे में कुछ भी पता नहीं है यहां तक कि किसी ने उनको देखा भी नहीं है। बता दें, रितेश राखी के फैन थे और दोनों ने व्हाट्सएप पर चैट करना शुरू किया था। उन्होंने व्हाट्सएप पर ही राखी को प्रपोज किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।