लाइव टीवी

Shamshera Release: 'पृथ्वीराज' के बाद 'शमशेरा' की रिलीज डेट भी जारी, जानें कब आने वाली है रणबीर कपूर की फिल्म

Ranbir Kapoor starrer Shamshera
Updated Feb 11, 2022 | 11:18 IST

Shamshera Release date: यशराज बैनर तले बनने वाली मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍म 'शमशेरा' जल्‍द ही सिनेमाघरों में दस्‍तक देने को तैयार है।

Loading ...
Ranbir Kapoor starrer ShamsheraRanbir Kapoor starrer Shamshera
Ranbir Kapoor starrer Shamshera
मुख्य बातें
  • 'शमशेरा' जल्‍द ही सिनेमाघरों में दस्‍तक देने को तैयार है।
  • यशराज बैनर तले बनने वाली मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍म की रिलीज जारी।
  • रणबीर कपूर के अलावा, 'शमशेरा' में वाणी कपूर मुख्य भूमिका में होंगी।

Shamshera Release date: यशराज बैनर तले बनने वाली मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍म 'शमशेरा' जल्‍द ही सिनेमाघरों में दस्‍तक देने को तैयार है। इसमें मुख्य भूमिका में मौजूद रणबीर कपूर के होने की वजह से फैंस और ज्‍यादा उत्‍साहित हैं। YRF ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर 'शमशेरा' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। जानकारी के अनुसार, मूवी 22 जुलाई, 2022 को रिलीज होगी। इससे पहले खबर आई थी कि ये फिल्म 18 मार्च को रिलीज होगी। 

रणबीर कपूर के अलावा, 'शमशेरा' में वाणी कपूर मुख्य भूमिका में होंगी। वहीं संजय दत्त भी अहम किरदार निभाने वाले हैं। करण मल्होत्रा ​​द्वारा निर्देशित इस मूवी का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। सामने आया था फर्स्ट लुक
कुछ समय पहले रणबीर कपूर का लुक सामने आया था।

YRF ने एक पोस्टर साझा किया था जिसमें एक्‍टर लंबे बालों के साथ नजर आए थे। उनकी आंखे खतरनाक लग रही थीं।  यशराज फिल्म्स ने एक्‍टर का नया लुक शेयर करते हुए लिखा था, "लेजेंड अपनी छाप छोड़ेंगे।" यह लुक काफी पसंद किया गया था और लुक ने फिल्म को लेकर उत्सुकता जगाई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो 'शमशेरा' के अलावा रणबीर कपूर अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में भी दिखाई देंगे, जिसमें अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और आलिया भट्ट सह-कलाकार होंगे। रणबीर अजय देवगन के साथ लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह संदीप वांगा की 'एनिमल' में परिणीति चोपड़ा के साथ भी काम करेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।