लाइव टीवी

Ranveer Singh ने खरीदी रेड लेम्बोर्गिनी, दुनिया की सबसे तेज एसयूवी की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Updated Oct 09, 2019 | 15:33 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में रेड कलर की लेम्बोर्गिनी कार खरीदी है। खबरों की मानें तो यह दुनिया की सबसे एसयूवी कार है। इसकी कीमत जानकर किसी को भी हैरान हो सकती है।

Loading ...
Ranveer Singh
मुख्य बातें
  • एक्टर रणवीर सिंह ने खरीदी दुनिया की सबसे तेज एसयूवी कार
  • हाल ही में वो मुंबई की सड़कों पर Lamborghini Urus SUV कार ड्राइव करते नजर आए
  • रणवीर की कार की खासियत है कि वो 3.6 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। इन दिनों वो अपनी अगली फिल्म 83 की शूटिंग में बिजी हैं जिसके लिए वो काफी मेहनत कर रहे हैं। अपने अलग फैशन टेस्ट के लिए पहचाने जाने वाले रणवीर इन दिनों चर्चा में है हालांकि इसकी वजह उनकी फिल्म या उनका स्टाइल नहीं है। दरअसल रणवीर दुनिया ने नई कार खरीदी है।

हाल ही में रणवीर सिंह दुनिया की सबसे तेज एसयूवी कार चलाते नजर आए जिसके बाद से वो खबरों में हैं। एक्टर मुंबई में Lamborghini Urus SUV ड्राइव करते दिखे। उनकी कार की कीमत 3 करोड़ रुपये है। इस कार को दुनिया की पहली सुपर स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल भी कहा जाता है। रणवीर मुंबई में कार चलाते वक्त कार के मैचिंग कलर की वेलवेट हैट और ब्लैक टी-शर्ट पहने नजर आए। हालांकि उनकी कार अभी परमानेंट रजिस्ट्रेशन नंबर के बिना नजर आई।

ये है रणवीर सिंह का कार की खासियत

रणवीर सिंह की कार बहुत स्पेशल है और इसका कंफर्ट लेवल बहुत हाई है। कंपनी के मुताबिक यह दुनिया की सबसे तेज एसयूवी कार है जो केवल 3.6 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर/घंटा रफ्तार पकड़ती है। वहीं 12.8 सेकेंड में 0 से 200 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। कार की टॉप- स्पीड 305 किलोमीटर/घंटा है। कार में  21 इंच के एलाय व्हील्स लगे हैं जिन्हें 23 इंच तक बढ़ाया जा सकता है।

मालूम हो कि हाल ही में उनकी फिल्म गली बॉय ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई है। इस साल रिलीज हुई फिल्म में वो एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे। फिल्म को काफी पसंद किया गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर फिल्म 83 में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 1983 के हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है जिसमें भारत की जीत हुई थी। इस फिल्म में रणवीर क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी हैं जो फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी के रोल में दिखेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।