लाइव टीवी

Ranveer Singh Tiger Pose: रणवीर सिंह की शेर के साथ वायरल हो रही फोटो, अब पूछ रहे ये सवाल

Updated Apr 15, 2020 | 12:53 IST

Ranveer Singh Pose With Tiger Photo: रणवीर सिंह ने इंस्टग्राम स्टोरी में अपनी एक पिक्चर शेयर की है। एक्टर की ये फोटो काफी मजेदार हैं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
रणवीर सिंह।
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं।
  • अब रणवीर ने इंस्टग्राम स्टोरी में अपनी एक फोटोशॉप पिक्चर शेयर की है।
  • रणवीर की ये फोटो काफी मजेदार है।

रणवीर सिंह बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर में से एक हैं। अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ रणवीर को उनके फैशनसेंस के लिए भी जाना जाता है। इन दिनों रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। इसके जरिए वो अपने फैन्स को डे-टुडे एक्टिविटी की जानकारी देते रहते हैं। अब हाल ही में रणवीर सिंह ने इंस्टग्राम स्टोरी में अपनी एक फोटोशॉप पिक्चर शेयर की है, जो कि काफी मजेदार हैं। 
रणवीर सिंह इस फोटो में टाइगर के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। रणवीर ने ब्लू एंड ब्लैक कलर की शर्ट पहनी हुई है और उनका हेयरस्टाइल भी इस फोटोशॉप पिक्चर में काफी अलग नजर आ रहा है। 


दरअसल रणवीर सिंह द्वारा शेयर की गई ये फोटो एक फोटोशॉप है। असल में ये तस्वीर अमेरिकन जू-कीपर जो एग्जॉटिक की है। जिसे रणवीर सिंह के चेहरे के साथ फोटोशॉप किया गया है। रणवीर सिंह ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'अब ये किसने किया है?' इस सवाल के साथ उन्होंने एक हंसती हुई इमोजी बनाई है। 

आपको बताते चलें रणवीर सिंह लॉकडाउन में अपनी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण संग खूब वक्त बिता रहे हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर फ्री टाइम में की जाने वाली एक्टिविटीज शेयर करते रहते हैं। वकफ्रंट की बात करें तो दोनों जल्द कबीर सिंह की फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणवीर क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी होंगी। इसके अलावा रणवीर के पास फिलहाल करण जौहर की फिल्म तख्त भी पाइनलाइन में है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।