लाइव टीवी

Ranveer Singh Shopping: कजिन को शॉपिंग कराने मॉल पहुंचे रणवीर सिंह, फिर फैन्स की भीड़ से सिक्योरिटी ने बचाया

Updated Dec 31, 2019 | 09:07 IST

Ranveer Singh Shopping With Cousin: रणवीर सिंह अपनी कजिन को लेकर साउथ मुंबई स्थित एक मॉल में घूमते दिखे। रणवीर के फैन्स ने उन्हें अपने बीच देखकर हूटिंग और सीटियां बजानी शुरू की दी...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
कजिन के साथ रणवीर सिंह।
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह जल्द फिल्म 83 में नजर आएंगे।
  • फिल्म में वो कपिल देव का किरदार निभाने वाले हैं।
  • रणवीर फिल्म जयेशभाई जोरदार में भी दिखेंगे।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की जबरदस्त फैन फॉलोविंग हैं। उनके कूल अंदाज के कारण फैन्स काफी कनेक्टेड महसूस करते हैं। रणवीर सिंह उन एक्टर्स में शुमार हैं जिन्होंने बहुत ही कम टाइम में इतनी पॉपुलैरिटी हासिल की है। तभी तो चाहे उनकी फिल्में हों या फिर फैशनसेंस दोनों ही लोकप्रियता चार्ट में काफी ऊपर हैं। 
अब हाल ही में रणवीर सिंह एक पब्लिक प्लेस में पहुंचे थे। जहां फैन्स उन्हें अपने बीच देखकर दीवाने हो गए। दरअसल रणवीर सिंह अपनी कजिन के साथ शॉपिंग करने के लिए बाहर निकले थे। कजिन को लेकर रणवीर सिंह साउथ मुंबई स्थित एक मॉल में घूमते दिखे। इसी दौरान जब रणवीर के फैन्स ने उन्हें अपने बीच देखा तो सबने हूटिंग और सीटियां बजानी शुरू की दी।


रणवीर सिंह की शॉपिंग करते वक्त की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आप भी देख करते हैं कैसे शॉपिंग के वक्त रणवीर सिंह चारों तरफ से फैन्स से घिरे नजर आ रहे हैं। यही नहीं, फैन्स उनके करीब पहुंचकर सेल्फी की रिक्वेस्ट करते भी दिखे। हालांकि जैसे-तैसे सिक्योरिटी ने रणवीर और उनकी कजिन को उस जगह से निकाला।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द फिल्म 83 में नजर आएंगे। जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के साल 1983 में वर्ल्ड कप जीतने पर आधारित है। फिल्म में वो कपिल देव का किरदार निभाने वाले हैं। वहीं दीपिका पादुकोण, कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का रोल प्ले करेंगी। फिल्म 83 अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा रणवीर फिल्म जयेशभाई जोरदार में भी दिखेंगे

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।