लाइव टीवी

Rekha Quarantine In Home: रेखा को घर में ही कर दिया गया क्वारंटाइन, जल्द ही एक्ट्रेस का होगा कोरोना टेस्ट

Updated Jul 14, 2020 | 09:58 IST

Rekha Actress Home Quarantine: अभिनेत्री रेखा के बंगले को फिलहाल कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार रेखा को घर में ही क्वारंटाइन भी कर दिया गया है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
रेखा।
मुख्य बातें
  • रेखा के बंगले में एक सुरक्षा गार्ड को परीक्षण में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
  • कोरोना मामले के बाद रेखा के बंगले को सील कर दिया गया है।
  • फिलहाल रेखा के बंगले के एरिया को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया है।

वेटरन अभिनेत्री रेखा के बंगले को बीएमसी(BMC) द्वारा सील कर दिया गया है। रेखा के बंगले में एक सुरक्षा गार्ड को परीक्षण में कोरोना वायरस (COVID-19) पॉजिटिव पाया गया था। इसी के बाद रेखा के बंगले को सील कर दिया गया। अभिनेत्री रेखा के बंगले के बाहर एक आधिकारिक नोट भी लगाया गया है जिसके मुताबिक उस एरिया को फिलहाल कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया है।

बताया जा रहा था कि अभिनेत्री रेखा भी जल्द कोरोना टेस्ट से गुजरेंगी। नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, रेखा को घर में ही क्वारंटाइन कर दिया गया है। रेखा द्वारा भी इन रिपोर्ट्स की पुष्टि की गई है। रेखा का बंगला बांद्रा(मुंबई) के बैंडस्टैंड एरिया में स्थित है और इसका नाम सी स्प्रिंग्स बताया जाता है।

बीएमसी ने रेखा के बंगले और आस पास के पूरे क्षेत्र को भी सेनिटाइज किया गया है। वहीं रेखा की टीम के सदस्यों का इलाज बीकेसी, मुंबई में किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक रेखा या उनके प्रवक्ता द्वारा कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।


कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन और उनका परिवार कोरोना का चपेट में आ गया है। बिग बी और उनके बेटे अभिषेक बच्चन का नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या को घर के अंदर ही क्वारंटाइन किया गया है। 11 जुलाई को बिग बी ने सोशल मीडिया पर अपने स्वास्थ्य के बारे में ट्वीट कर सभी को जानकारी दी थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।