लाइव टीवी

रिया ने 8 जून को इसलिए छोड़ा सुशांत का घर, वकील सतीश मानेशिंदे ने बताई पूरी कहानी और परिवार पर लगाए आरोप

Updated Aug 18, 2020 | 15:17 IST

Rhea Chakraborty Statement by Lawyer: रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने बताया कि 8 जून को वो सुशांत सिंह राजपूत को अकेला नहीं छोड़ना चाहती थी, लेकिन ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती।
मुख्य बातें
  • सुशांत मामले में रिया को प्रमुख संदिग्धों में से एक के रूप में देखा जा रहा है।
  • रिया चक्रवर्ती और उनके भाई, पिता से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूछताछ कर रहा है।
  • अब रिया के वकील ने एक ऑफिशियल बयान जारी किया है।

रिया चक्रवर्ती और पांच अन्य लोगों के खिलाफ दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी, चोरी सहित अन्य कई मामलों के तहत केस दर्ज कराया गया है। बिहार पुलिस में केके सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है जिसके बाद, मामले में रिया को प्रमुख संदिग्धों में से एक के रूप में देखा जा रहा है। लगातार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई, पिता से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूछताछ कर रहा है। इसमें सुशांत के साथ उनके वित्तीय कनेक्शन का विस्तृत विवरण लिया जा रहा है। वहीं रिया ने अपने बचाव में मुंबई पुलिस को जांच स्थानांतरित करने की सुप्रीम कोर्ट से मांग की। 

अब इसी बीच इस तथ्य का खुलासा हो गया है कि आखिर रिया चक्रवर्ती ने 8 जून को सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमय मौत से 6 दिन पहले उनका घर क्यों छोड़ दिया था? रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने अपने हालिया साक्षात्कार में एक अलग ही कहानी सुनाई है। 

वकील सतीश मानेशिंदे ने इस बात पर विस्तार से बताया कि रिया चक्रवर्ती 8 जून को सुशांत सिंह राजपूत को अकेला नहीं छोड़ना चाहती थी, लेकिन उसे ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया। क्योंकि खुद सुशांत सिंह राजपूत ने उन्हें कुछ दिनों अकेला छोड़ने के लिए कहा था।

अपनी परेशानियों से भी गुजर रही थीं रिया चक्रवर्ती
सतीश मानेशिंदे का दावा है कि सुशांत ने वास्तव में अपने परिवार को कई फोन किए, उनसे मिलने आने की विनती की और मुंबई छोड़ने की इच्छा जाहिर की। हालांकि परिवार ने कुछ दिनों के बाद ही जवाब दिया और बाद में उनकी मुंबई वाली बहन मीतू सिंह उनके साथ रहने के लिए तैयार हो गई। रिया के वकील ने यह भी बताया है कि अभिनेत्री अपनी परेशानियों एंजाइटी और पेनिस अटैक से भी पीड़ित थी। ऐसे में सुशांत का व्यवहार उन्हें और परेशान कर रहा था। 

परिवार को फोन कर कई बार रोए सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत ने अपने परिवार को फोन कर मुंबई से बाहर जाने के उनके फैसले के बारे में बताया और मिलने आने का अनुरोध किया। सुशांत के कई दिनों तक फोन करने और रोने के बाद, उसकी बहन मीतू 8 जून 2020 को उसके साथ रहने के लिए तैयार हो गई। इसी के बाद सुशांत ने रिया से अपने माता-पिता के साथ रहने का अनुरोध किया। रिया भी एंजाइटी और पेनिस अटैक से जूझ रही थीं। सुशांत का आचरण भी रिया को की परेशानी बढ़ा रहा। भले ही रिया चक्रवर्ती अपने परिवार को भी देखना चाहती थी, लेकिन वह सुशांत को छोड़ने में बिल्कुल भी कंफरटेबल नहीं थी।

सुशांत के परिवार के वकील ने उठाए सवाल
रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे के बयान पर सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने आपत्ति जताई है। विकास ने खुलासा किया है कि सुशांत की बहन मीतू साथ रहने तब गई जब रिया ने उन्हें छोड़ दिया था। वकील ने यह भी सवाल उठाया कि अगर रिया घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी तो उसने सुशांत का नंबर क्यों ब्लॉक किया?

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।