लाइव टीवी

पटरी पर लौट रही है नीतू कपूर और रणबीर की लाइफ, रिद्धिमा कपूर ने शेयर की मुस्कुराते हुए फोटो

Ridhma Kapoor, Ranbir Kapoor And Neetu Kapoor
Updated May 09, 2020 | 08:52 IST

Ridhima Kapoor Sahani Photo: ऋषि कपूर के निधन के हफ्ते भर बाद नीतू कपूर और रणबीर कपूर की जिंदगी नॉर्मल हो रही है। अब रिद्धिमा कपूर सहानी ने मम्मी और भाई के साथ फोटो शेयर की है।

Loading ...
Ridhma Kapoor, Ranbir Kapoor And Neetu KapoorRidhma Kapoor, Ranbir Kapoor And Neetu Kapoor
Ridhma Kapoor, Ranbir Kapoor And Neetu Kapoor
मुख्य बातें
  • रिद्धिमा कपूर सहानी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में फैमिली फोटो शेयर की है।
  • रिद्धिमा कपूर अपने पिता ऋषि कपूर को काफी मिस कर रही हैं।
  • फोटो में रणबीर और नीतू कपूर नजर आ रहे हैं।

मुंबई. ऋषि कपूर के निधन के बाद रिद्धिमा कपूर सहानी अपनी मम्मी नीतू कपूर और भाई रणबीर को सहारा दे रही हैं। नीतू सोशल मीडिया पर अपनी मम्मी नीतू कपूर की फोटोज शेयर करती रहती हैं। नई फोटो में नीतू कपूर मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। 

रिद्धिमा कपूर सहानी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में फैमिली फोटो शेयर की है। फोटो में रणबीर कपूर और नीतू कपूर नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ रिद्धिमा कपूर ने लिखा- 'हम आपके साथ हैं मां, आपके पिलर।'

रिद्धिमा कपूर सहानी ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी फोटो भी शेयर की थी। फोटो में रिद्धिमा अपनी बेटी और पिता ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि रिद्धिमा कपूर अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थीं। 

RidhimaKapoorSahani

1400 किमी का सफर किया था तय
लॉकडाउन के कारण रिद्धिमा सहानी सड़क के रास्ते दिल्ली से मुंबई पहुंचीं थी। इसके लिए उन्हें गृह मंत्रालय ने परमिशन दी थी। रिद्धिमा सहानी ने लगभग 1,415 किलोमीटर का सफर तय किया था।   

रिद्धिमा ने इसके अलावा अपनी इंस्टा स्टोरी में पिता के साथ कई फोटो शेयर की थी।  रिद्धिमा ने एक फोटो शेयर कर लिखा, 'लौट आओ ना पापा'। उन्होंने पिता के साथ अपने बचपन की फोटो भी शेयर की थी। 

वीडियो कॉल से देखा था अंतिम संस्कार
रिद्धिमा कपूर ने वीडियो कॉल के जरिए अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुई थीं। नीतू कपूर ने आलिया भट्ट से रिद्धिमा को फेस टाइम पर लेने के लिए कहा था। ताकि वो अपने पिता के अंतिम पलों को देख सके। 

आपको बता दें कि ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके बेटे रणबीर कपूर ने उनकी अस्थियां को मुंबई स्थित बाणगंगा टैंक में विसर्जित कर दिया। इस दौरान नीतू कपूर, आलिया भट्ट, रिद्धिमा कपूर सहानी और अयान मुखर्जी भी मौजूद थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।