लाइव टीवी

Video: रणबीर कपूर ने विसर्जित की पिता ऋषि कपूर की अस्थियां, आत्मा की शांति के लिए की पूजा

Updated May 03, 2020 | 20:50 IST

Ranbir Kapoor Video: ऋषि कपूर के निधन के बाद कपूर फैमिली ने प्रेयर मीट रखी थी। अब रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में नीतू कपूर, रणबीर कपूर पंडितजी का आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं।

Loading ...
Ranbir Kapoor
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर और नीतू कपूर कुछ जरूरी रस्मों को पूरा करने के लिए बानगंगा टैंक के पास दिखाई दिए।
  • सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का पूजा करते हुए वीडियो सामने आया है।
  • वीडियो में नीतू कपूर, रणबीर कपूर पंडितजी का आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं।

मुंबई. ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके परिवार ने घर पर प्रेयर मीट का आयोजन किया था। अब रणबीर कपूर और नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की अस्थियां विसर्जित कर दी है। रणबीर रस्मों को पूरा करने के लिए बाणगंगा टैंक के पास दिखाई दिए हैं।

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का पूजा करते हुए वीडियो सामने आया है। इसमें वह अस्थियां विसर्जित करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणवीर सिंह के साथ उनकी मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर सहानी हैं।

वीडियो में नीतू कपूर, रणबीर कपूर पंडितजी का आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर ने व्हाइट कलर का कुर्ता और नीली जींस पहनी हुई है। वीडियो में ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी नजर आ रहे हैं। 

सामने आई थी पूजा की फोटो 
ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर और रणबीर कपूर की पहली फोटो सामने आई है। ऋषि कपूर की प्रेयर मीट की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। पति ऋषि की तस्वीर के पास सफेद सलवार सूट में बैठीं नीतू कपूर बहुत ही हताश और दुखी लगीं। 

रणबीर कपूर को भी तस्वीर में देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि अब तक वो पिता की मौत के सदमे से बाहर नहीं आ सके हैं। आपको बता दें कि 30 अप्रैल को ऋषि कपूर को पंच तत्व में विलीन कर दिया गया था। 

घर पहुंची रिद्धिमा सहानी 
रिद्धिमा कपूर सहानी भी अपने परिवार के पास पहुंच गई हैं।  रिद्धिमा कपूर को 3 मई की सुबह ही फैमिली के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया था। रिद्धिमा के साथ उनकी बेटी समारा भी मुंबई आई हैं। दोनों ही अब ऋषि कपूर की प्रेयर मीट का हिस्सा बनीं। 

आपको बता दें कि अंतिम संस्कार के वक्त रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, अभिषेक बच्चन, डॉक्टर तरंग, आलिया भट्ट सहित सिर्फ चुनिंदा फैमिली मेंबर ही शामिल हुए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।