लाइव टीवी

नाश्ते में अपने घोड़े की घास खा गए सलमान खान, खुद शेयर किया Video

Updated Apr 10, 2020 | 14:17 IST

Salman Khan Video: सलमान खान को जानवरों से काफी ज्यादा प्यार है। अब सलमान खान ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने घोड़े को घास खिलाते- खिलाते खुद उसकी घास खा रहे हैं।

Loading ...
Salman Khan
मुख्य बातें
  • सलमान खान को जानवरों से काफी लगाव है।
  • सलमान खान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
  • वीडियो में सलमान खान अपने घोड़े की घास खा रहे हैं।

मुंबई. सलमान खान लॉकडाउन के कारण अपने परिवार  के साथ वक्त बिता रहे हैं। सलमान खान को जानवरों से भी खास लगाव है। सलमान ने एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने ही घोड़े की घास खा रहे हैं।

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। सलमान इसमें अपने घोड़े के साथ नजर आ रहे हैं। वह घोड़े को घास खिलाते-खिलाते खुद उसकी घास खा लाते हैं। सलमान काफी देर तक घास को चबा रहे हैं। 
 
सलमान खान ने वीडियो में ग्रे कलर की टी शर्ट पहनी हुई है। खबर लिखे जाने तक सलमान खान की इस वीडियो को 21 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो के साथ सलमान खान ने लिखा- अपने प्यार के साथ नाश्ता (Breakfast with my love)

शेयर की थी कब्रिस्तान की फोटो
सलमान खान ने इससे पहले शब-ए-बरात के मौके पर खाली सड़क और कब्रिस्तान की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फोटो में सड़के खाली पड़ी हुई थीं। वहीं, कब्रिस्तान को सील कर दिया गया था। 

सलमान खान ने इस फोटो के साथ तारीफ में लिखा- 'वाह, शुक्रिया सुनने और इस देश की स्थिति की गंभीरता समझने के लिए। भगवान सभी को आशीर्वाद दे और सभी लोगों की रक्षा करें।' आपको बता दें शब-ए-बरात मुस्लिमों का एक अहम त्योहार है। 

तीन हफ्ते से परिवार से हैं दूर 
सलमान ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वो अपने छोटे भाई व एक्टर सोहेल खान के बेटे निर्वान खान के साथ नजर आ रहे हैं। सलमान ने बताया कि वो यहां कुछ दिनों के लिए आए थे और अब यहीं हैं।

 सलमान और निर्वान ने बताया कि वो दोनों तीन हफ्ते से यहां हैं और उन दोनों ने ही पिछले तीन हफ्ते से अपने पिता को नहीं देखा। हमारे पिता घर पर अकेले हैं। सलमान खान ने रात करीब 1 बजे यह वीडियो पोस्ट किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।