लाइव टीवी

Sandeep Aur Pinky Faraar: संदीप और पिंकी फरार का पोस्‍टर जारी, फ‍िर साथ नजर आए 'इश्‍कजादे'

Updated Mar 03, 2020 | 11:17 IST

Sandeep Aur Pinky Faraar Poster out: कई वर्ष पहले फ‍िल्‍म इश्‍कजादे में पहली बार साथ नजर आए अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक बार फ‍िर धमाल मचाने को तैयार हैं। इस बार दोनों 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आएंगे।

Loading ...
Sandeep Aur Pinky Faraar
मुख्य बातें
  • 20 मार्च को र‍िलीज होगी अर्जुन-परिणीति की फ‍िल्‍म
  • 'संदीप और पिंकी फरार' में द‍िलचस्‍प होंगे दोनों के किरदार
  • इश्‍कजादे और नमस्ते इंग्लैंड में भी साथ काम का चुकी है ये जोड़ी

Sandeep Aur Pinky Faraar Poster out: कई वर्ष पहले फ‍िल्‍म इश्‍कजादे में पहली बार साथ नजर आए अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक बार फ‍िर धमाल मचाने को तैयार हैं। इस बार दोनों 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आएंगे।

20 मार्च को र‍िलीज होने वाली इस फ‍िल्‍म में दोनों सितारों का किरदार काफी अहम होगा। दिबाकर बनर्जी के न‍िर्देशन में बनी इस फ‍िल्‍म के नाम और किरदारों के नाम में भी अलग तरह का सस्‍पेंस है।

दरअसल, संदीप और पिंकी फरार सुनते ही ऐसा लगता है जैसे फ‍िल्‍म में अर्जुन कपूर का नाम संदीप होगा और परिणीति का नाम पिंकी होगा। जबकि असल मामला उलट है। यहां परिणीति का नाम संदीप कौर है जबकि अर्जुन कपूर का नाम पिंकी दाहिया होगा। 

यही वजह है कि परिणीति ने अर्जुन के लुक का पोस्‍टर साझा किया है और अर्जुन ने परिणीति के लुक का। पोस्‍टर में अर्जुन कपूर पुल‍िस की वर्दी में द‍िखाई दे रहे हैं। ये दोनों इससे पहले नमस्ते इंग्लैंड में भी साथ काम कर चुके हैं। 

इस फिल्म के जरिए तीसरी बार अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आऐंगे। फिल्म की कहानी एक हरियाणवी पुलिस अफसर औश्र कॉरपोरेट इंडस्ट्री में काम करने वाली एक महिला की है। दोनों एक दूसरे से इतने अलग होते हैं फ‍िल्‍म भी उनकी मुलाकात होती है और यह मुलाकात दिलचस्‍प रंग दिखाती है। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।